भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुवाहाटी होटल गोलीकांड: 5 हत्याओं के आरोपी की मौत, पीड़ित परिवार बोला-...


Last Updated:

गुवाहाटी के होटल में 26 अक्टूबर को हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत के मुख्य आरोपी घनकांता गोगोई की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई. असम के शिवसागर जिले में बुधवार तड़के पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान यह घटना हुई. आरोपी की मौत के बाद पीड़ित परिवारों ने राहत जताई और इसे ‘भगवान का न्याय’ बताया है.

गुवाहाटी गोलीकांड: आरोपी की मौत, परिवार बोला- भगवान का न्यायZoom

गुवाहाटी होटल गोलीकांड के मुख्य आरोपी घनकांता गोगोई की पुलिस गोलीबारी में मौत के बाद पीड़ित परिवार ने खुशी जताई है. (AI Image)

Crime News: गुवाहाटी के एक होटल में पांच लोगों की जान लेने वाले मुख्य आरोपी घनकांता गोगोई की पुलिस से साथ हुई गोलीबारी में मौत हो गई है. आरोपी की मौत की खबर सुनकर मृतकों के परिवारों ने राहत की सांस ली है. परिवार ने इसे भगवान का न्याय बताते हुए कहा कि अब उनके अपनों की आत्माओं को शांति मिलेगी. परिवार को यह डर भी सता रहा था कि अगर आरोपी जिंदा बच जाता या जेल से छूट जाता, तो वह दोबारा उन्हें निशाना बना सकता था. असम के शिवसागर जिले में बुधवार तड़के पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान घनकांता गोगोई की मौत हो गई थी.

होटल के अंदर बरसाई थीं गोलियां, पांच लोगों की हुई थी मौत

  • वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 34 साल का गोगोई गुवाहाटी के एक होटल को लीज पर लिया हुआ था. 26 अक्टूबर को इसी होटल में हुई गोलीबारी का मुख्य आरोपी था.
  • 26 अक्टूबर को इस होटल में घनकांता गोगोई ने छह लोगों पर गोलीबारी की थी. इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में होटल के मालिक परिवार के चार सदस्य शामिल थे.
  • मृतकों की पहचान भूदेव भराली (65), उनकी बहन हेलेना (58), हेलेना के बेटे देबर्षि कश्यप (39), बहू रिनिका कश्यप (30) और परिवार के कर्मचारी नारायण दास (48) के रूप में हुई थी.
  • इस गोलीबारी में भराली परिवार का चालक सत्येंद्र पाठक (43) भी घायल हो गया था. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने गोगोई को गिरफ्तार कर लिया था. उसके पास से एक पिस्तौल भी जब्त की गई थी.

अब उनकी आत्माओं को शांति मिलेगी

  • गोलीबारी में अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले परिजनों के लिए आरोपी की मौत की खबर बड़ी राहत लेकर आई है. भूदेव भराली और हेलेना की बुजुर्ग मां ने अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा था कि न्याय जरूर होगा.
  • उन्होंने कहा कि अब उनकी आत्माओं को शांति मिलेगी. उनके परिवार के रूप में, हमें भी कुछ शांति मिलेगी. हमें यह न्याय दिलाने के लिए मैं ईश्वर को धन्यवाद देना चाहती हूं. मुझे भगवान पर पूरा भरोसा था कि न्याय जरूर होगा.
  • भूदेव भराली की बेटी ने भी इस मुश्किल समय में परिवार को मिले समर्थन के लिए असम के लोगों का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख अपनी जगह है, लेकिन आरोपी की मौत की खबर से उन्हें कुछ राहत जरूर मिली है.
  • उन्होंने कहा कि हम असम के लोगों का उनके समर्थन और एकजुटता के लिए आभारी हैं. दुख की इस घड़ी में भी, आरोपी की मौत की खबर से हमें कुछ राहत मिली है. ईश्वर ने हमें न्याय दिया है.

बैंक धोखाधड़ी केस में भी हुई थी गिरफ्तारी

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top