भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर पर बनाएं लहसुन फ्राइड राइस, बचे चावल से झटपट करें तैयार,...


होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर बनाएं लहसुन फ्राइड राइस, बचे चावल से झटपट करें तैयार, नोट कर लें रेसिपी

Last Updated:

Lahsun Fried Rice: झारखंड की राजधानी रांची में ठंड ने दस्तक दे दी है. शाम के समय अब अच्छी खासी ठंड महसूस होने लगी है. ऐसे में अगर आपको भी कड़ाके की ठंड या सर्दी जैसा अहसास हो रहा है, तो घर पर लहसुनी फ्राइड राइस जरूर ट्राई करें. इस रेसिपी में लहसुन का भरपूर इस्तेमाल होता है. इसकी तासीर गर्म होती है. जिसे खाते-खाते आपके पसीने छूट जाएंगे. खास बात यह है कि इसे आप घर के बचे हुए चावल से झटपट तैयार कर सकते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रांची की रहने वाली दिव्या बताती हैं कि इसे बनाना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले आपको 10 से 12 लहसुन की कलियां लेनी होंगी। इन कलियों को मिक्सी में पीसने के बजाय ओखली में अच्छी तरह कूट लेना है. ध्यान रखें कि लहसुन का पेस्ट नहीं बनाना है, बल्कि कूटकर दरदरा करना है.

इसमें कुछ लहसुन के टुकड़े खड़े भी रह सकते हैं. इसके अलावा थोड़ा सा प्याज, टमाटर और 4 से 5 हरी मिर्च को भी काट या कूटकर तैयार कर लें. चावल को पहले से ही अलग प्लेट में निकालकर रख लें. अगर आपके पास दोपहर का बचा हुआ चावल है, तो इस रेसिपी के लिए वह सबसे बेस्ट रहेगा.

इसे बनाने के लिए गैस पर लोहे की कढ़ाई चढ़ाएं. लोहे की कढ़ाई में खाना बनाने से स्वाद और बढ़ जाता है. कढ़ाई में सरसों का तेल डालें. तेल गर्म होने पर जीरा का फौरन लगाएं. इसके बाद सारा कूटा हुआ लहसुन उसमें डाल दें और हल्का पकने दें. अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और कूटी हुई हरी मिर्च डाल दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सभी चीजों को हल्का फ्राई करें. जब सामग्री हल्की भुन जाए, तब इसमें थोड़ा धनिया पाउडर, मिक्स मसाला, हल्दी और स्वादानुसार नमक मिला लें. इन्हें अच्छे से भूनने के बाद इसमें बचा हुआ चावल डाल दें. चावल को मसालों के साथ अच्छी तरह मिला लें.

इसके बाद इसके स्वाद को दोगुना करने के लिए ऊपर से एक पैकेट मैगी मसाला डाल दें. अब तेज आंच पर इसे दो-तीन बार अच्छे से फ्राई करें और नीचे उतार लें. तैयार है आपका एकदम टेस्टी और गरमा-गरम लहसुन फ्राइड राइस. इसे प्लेट में निकालें और ठंड के इस मौसम में परिवार के साथ इसका मजा लें.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top