![]()
भास्कर इनसाइट पेटरवार पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक किशोर भी शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर पेटरवार एवं कसमार थाना क्षेत्र से चोरी की कुल 17 बाइकें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कसमार पिरगुल निवासी अनुज महतो, पेटरवार चरकपखना के लालबाबू तुरी, कसमार रांगामाटी निवासी किशोर महतो व एक नाबालिग शामिल है। यह जानकारी बुधवार को पेटरवार थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने दी। बताया कि मंगलवार की शाम पेटरवार-कसमार मुख्य मार्ग स्थित राजा तालाब के समीप एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कसमार की ओर से आ रहे दो बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर उन्हें पकड़ा और बाइक के कागजात मांगे, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया और इनके निशानदेही पर पुलिस ने 17 बाइकें बरामद की। बिना कागजात के ग्रामीणों को बेचते थे चोरी की बाइक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अनुज ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग एवं रांची के विभिन्न इलाकों से बाइकों चोरी करता था। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की मदद से चोरी की बाइक बिना कागजात के ही बेच दिया जाता था। चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्रामीणों को झांसा देकर फंसाया जाता था। पेटरवार थाना में जानकारी देते बेरमो एसडीपीओ व बरामद बाइक।
Source link