![]()
रामगढ़ में छावनी परिषद और जिला प्रशासन ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों को नोटिस देकर दुकानें हटाने का निर्देश दिया। दुकानदारों ने इसका विरोध किया और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। प्रशासन के मुताबिक, पटाखों की दुकानें छावनी फुटबॉल मैदान में लगानी होंगी। मूर्तियों और सजावट के सामान की दुकानें मंदिर परिसर में लगाने के लिए जगह तय की गई है। सुभाष चौक के पास सड़क किनारे दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी। दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया प्रशासन की टीम दुकानों को हटाने पहुंची तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उन्होंने ब्याज पर पैसे लेकर पटाखे खरीदे हैं। अब दुकानें नहीं लगा पाए तो उनका नुकसान होगा। पूर्व विधायक शंकर चौधरी भी दुकानदारों के समर्थन में पहुंचे। छावनी परिषद ने सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को नोटिस दिया है। प्रशासन ने कहा कि दुकानें नहीं हटाने पर सामान जब्त किया जाएगा। रामगढ़ के एसडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि सभी फुटपाथ दुकानदारों को नोटिस दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने दुकानें नहीं हटाईं तो कल से उनका सामान जब्त किया जाएगा।
Source link