![]()
भाजपा जमशेदपुर महानगर ने गुरुवार को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। यह यात्रा साकची के नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से शुरू हुई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पदयात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और मधु कोड़ा शामिल हुए। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और धनबाद के विधायक राज सिन्हा भी मौजूद रहे। पार्टी के अलग-अलग मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने अभियान के समर्थन में नारे लगाए आम बागान मैदान से शुरू हुई पदयात्रा साकची के अलग-अलग रास्तों से होते हुए साकची गोलचक्कर पहुंची। वहां इसका समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अभियान के समर्थन में नारे लगाए और पार्टी की नीतियों व विचारों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। भाजपा ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के राजनीतिक एजेंडे, कथित दोहरे मापदंड और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लोगों के सामने रखना था। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल राजनीतिक मुद्दों पर दोहरी नीति अपनाते हैं। पदयात्रा के दौरान रघुवर दास ने लोकतंत्र, राजनीतिक हालात और विपक्ष की भूमिका पर अपनी बात रखी। संजय सेठ समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Source link