भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सिलबट्टे से किया कत्लेआम, नंदी हिल्स से चिकबल्लापुर तक फेंके शव; दामाद...


होमताजा खबरदेश

नंदी हिल्स से चिकबल्लापुर तक बिखरे शव, दामाद ने कैसे ससुराल में मचाया कत्लेआम?

Last Updated:

बेंगलुरु में ससुराल के सात लोगों की हत्या के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच ने सनसनीखेज खुलासा किया है. आरोप है कि इंदुशेखर ने पहले पत्नी सुनीता को सिलबट्टे से मार डाला और उसका शव नंदी हिल्स के पास फेंक दिया. फिर अगले दिन दोनों सालों को पार्टी के बहाने घर बुलाया. पुलिस के मुताबिक उसने उनके साथ परिवार के दूसरे सदस्यों की भी हत्या की. शवों को बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में ठिकाने लगाने की आशंका है. फिलहाल एक बच्चे का शव बरामद हुआ है. बाकी शवों की तलाश जारी है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नंदी हिल्स से चिकबल्लापुर तक बिखरे शव, दामाद ने कैसे ससुराल में मचाया कत्लेआम?Zoom

बेंगलुरु में दामाद पर ससुराल के सात लोगों की हत्या का आरोप. (फोटो NW18)

बेंगलुरु के श्रीरामपुरा में एक शख्स पर अपने ही ससुराल के सात लोगों की हत्या करने का आरोप है. पुलिस की शुरुआती जांच में जो कहानी सामने आई है वह रिश्तों में लंबे समय से चल रहे तनाव और एक खौफनाक साजिश की ओर इशारा करती है. आरोप है कि इंदुशेखर ने पहले अपनी पत्नी सुनीता को सिलबट्टे से वार कर मार डाला. फिर उसका शव कपड़े में लपेटकर नंदी हिल्स के पास फेंक आया. इसके बाद उसने ऐसा रास्ता अपनाया जिससे किसी को उस पर शक न हो. पत्नी का मोबाइल बंद कर दिया और पड़ोसियों से कह दिया कि वह घूमने गई है. अगले दिन उसने अपने दो सालों को पार्टी के बहाने घर बुलाया. आरोप है कि वहां भी उसने सिलबट्टे से हमला किया. इसके बाद परिवार के बाकी सदस्यों को भी निशाना बनाया गया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस वारदात में सुनीता के अलावा उसकी मां रूपावती, भाई शिवकुमार और शंकर, दोनों भाइयों की पत्नियां दिव्या और शंकर का सात साल का बेटा पुनीत मारे गए. पुलिस के मुताबिक फिलहाल पुनीत का शव बरामद हुआ है. बाकी लोगों के शव बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में अलग-अलग जगह फेंके जाने की आशंका है. इनमें चिकबल्लापुर जिला भी शामिल है. पुलिस को शक है कि करीब 20 साल से शादीशुदा सुनीता और इंदुशेखर के बीच उसके मायके जाने को लेकर अक्सर झगड़े होते थे. परिवार के लोगों ने सुलह कराने की कोशिश भी की थी लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ. अब पुलिस इसी घरेलू विवाद को हत्याओं की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है.

पहले पत्नी की हत्या की और नंदी हिल्स के पास फेंका शव

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक वारदात की शुरुआत सुनीता की हत्या से हुई. आरोप है कि इंदुशेखर ने अपने घर में सिलबट्टे से हमला कर उसे मार डाला. इसके बाद शव को कपड़े में लपेटा और नंदी हिल्स के पास ठिकाने लगा दिया. यह इलाका चिकबल्लापुर जिले में पड़ता है. पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने उसका मोबाइल फोन बंद कर दिया. पड़ोसियों को बताया कि सुनीता घूमने गई है. पुलिस को शक है कि ऐसा करके उसने कुछ समय तक हत्या की बात छिपाने की कोशिश की.

पार्टी के बहाने दोनों सालों को घर बुलाया

आरोप है कि अगले दिन इंदुशेखर ने पत्नी के दोनों भाइयों शिवकुमार और शंकर को घर पर पार्टी के लिए बुलाया. दोनों के घर पहुंचने के बाद उसने कथित तौर पर सिलबट्टे से हमला कर उनकी हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों के अनुसार इसके बाद दोनों की पत्नियों दिव्या और सास रूपावती को भी मार डाला गया. शंकर के सात साल के बेटे पुनीत की भी हत्या कर दी गई.

कहां फेंके गए बाकी शव? पुलिस कर रही तलाश

पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने शवों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया. सुनीता का शव नंदी हिल्स के पास फेंके जाने की बात सामने आई है. बाकी शवों को बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में फेंके जाने का शक है. चिकबल्लापुर जिले में भी तलाश की जा रही है. अभी तक पुलिस ने पुनीत का शव बरामद किया है. बाकी शवों की तलाश और वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने के लिए जांच जारी है.

मायके जाने को लेकर होता था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक सुनीता और इंदुशेखर की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी. दोनों के बीच सुनीता के मायके जाने को लेकर अक्सर बहस होती थी. आरोपी को कथित तौर पर यह बात पसंद नहीं थी कि सुनीता की मां और भाई उसका साथ देते थे. परिवार के सदस्यों ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी. पुलिस इसी लंबे घरेलू विवाद को सात हत्याओं की संभावित वजह मान रही है.

About the Author

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top