भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में महिला से चार लाख छीनने का मामला:बैंक में काम करने...




पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में तीनकोनिया के पास महिला से चार लाख रुपये छीनने के आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पूरी रकम बरामद की। आरोपी उसी पंजाब एंड सिंध बैंक में इंटीरियर का काम करता था, जहां से महिला ने पैसे निकाले थे। एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि आरोपी बैंक आने वाले ग्राहकों पर नजर रखता था। उसने महिला को रुपये निकालकर झोले में रखते देखा और उसका पीछा किया। मौका मिलते ही वह चार लाख रुपये से भरा झोला छीनकर भाग गया। गिरफ्तार आरोपी हैदर अंसारी (25) चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागाखुर्द निवासी निजाम अंसारी का बेटा है। घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुई थी। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ निवासी ललीता देवी अपने पति भोला साव के इलाज के लिए बैंक से चार लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। वह तीनकोनिया गैरेज के पास गाड़ी का इंतजार कर रही थीं, तभी आरोपी पैदल आया और झोला छीनकर भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने ललीता देवी से पूछताछ की और शहर के अलग-अलग स्थानों और दुकानों के सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज से आरोपी की पहचान हुई। पुलिस टीम उसके घर पहुंची और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top