भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पंजाब से घर लौटे युवक की सड़क हादसे में मौत:बहन से मिलने...




चतरा जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार बकाय गांव के बसंत कुमार की मौत हो गई। हादसा बाइक के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने की वजह से हुआ। बसंत धनतेरस पर जोरी-चतरा मुख्य मार्ग पर हुआ। बसंत कुमार बहन से मिलने जा रहा था। बसंत कुमार (पिता बाजो गंझू) पंजाब में काम करता था। वे दीपावली परिवार के साथ मनाने के लिए कुछ दिन पहले घर लौटा था। घर लौटने के बाद परिवार में उत्सव जैसा माहौल था। इसी बीच, धनतेरस के दिन बसंत कुमार अपनी बहन से मिलने के लिए उसके ससुराल चतरा जा रहा था। जब वह जोरी-चतरा मुख्य मार्ग से गुजर रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पक्की दीवार से जोरदार तरीके से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बसंत को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही वशिष्ठ नगर जोरी थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। इस दुखद घटना के बाद मृत युवक के पिता बाजो गंझू व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पंजाब से त्योहार मनाने लौटा बेटा हमेशा के लिए बिछड़ गया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ‘



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top