![]()
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के तहत विद्यालयों में बच्चों के आधार कार्ड से संबंधित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम, धालभूमगढ़ में दो दिवसीय बायोमेट्रिक अपडेट शिविर का आयोजन 6 तथा 7 नवंबर को हो रहा है। शिविर के पहले दिन शुक्रवार को कुल 20 बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट किया गया। यह सुविधा 7 नवंबर को भी जारी रहेगी। इस पहल से आसपास के क्षेत्रों के बच्चों तथा उनके अभिभावकों को भी अपने नजदीक यह आवश्यक सुविधा मिली है। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के आधार रिकॉर्ड को अद्यतन रखना है।
Source link