भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Instant Mooli Achaar: केवल 4-5 चीजों से 10 मिनट में बनाएं मूली...


Last Updated:

Instant Mooli Achaar Recipe: ठंड के मौसम में जब मूली सीजन में होती है, ऐसे में इसका इंस्टेंट अचार बनाया जा सकता है. यह सिर्फ 10 से 15 मिनट में तैयार होता है और इसे तुरंत ही खाया जा सकता है. यह खाने में काफी चटपटा और स्वादिष्ट लगता है. जानते हैं झटपट रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

रांची. मूली का अचार खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और ठंड के मौसम में मूली बाजार में काफी सस्ती मिलने लगती है. साथ ही इसे बनाने में बहुत अधिक मेहनत नहीं लगती. 10 से 15 मिनट में आप इसे आसानी से तैयार कर लेंगे. यह अचार एकदम इंस्टेंट रेसिपी है. खाने के साथ अगर तुरंत कुछ खाना चाहते हैं, तो इसे बना सकते हैं. वैसे तो मूली के कई तरह के अचार बनते हैं पर आज हम जिसकी बात कर रहे हैं, इसमें मूली को काटकर तुरंत बनाया जाता है और तुरंत ही खाया जाता है. कुछ घंटे या कुछ दिन रुकने की जरूर नहीं होती. यह इंस्टेंट अचार की रेसिपी है.

रांची की गृहिणी उषा बताती हैं कि इसके लिए सबसे पहले आपको मूली लेनी होगी और उसे अच्छी तरह छीलकर धो लेना है. धोने के बाद इसे पतले-पतले स्लाइस में छोटे-छोटे आकार में काट लें. हालांकि, आप अपने मन मुताबिक किसी और आकार में भी काट सकते हैं. काटकर इसे एक अलग बर्तन में रख दीजिए.

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
अब आपको एक कढ़ाई लेनी है और उसे गैस पर चढ़ा देना है. इसमें दो चम्मच सरसों का तेल डाल दीजिए और फिर इसमें अजवाइन, कलौंजी, हींग, थोड़ी-सी हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर पका लें. ध्यान रहे, इसे बहुत अधिक नहीं पकाना है, बस 1-2 मिनट तक पकाना है.

अब इसके बाद आपने जो मूली पतले-पतले स्लाइस में काटकर रखी है, उसमें ये सारे मसाले डाल देने हैं और अच्छे से मिला देना है. फिर इसमें ऊपर से थोड़ा-सा नींबू का रस डालना है और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. अगर आप चाहें, तो इसे धूप में भी रख सकते हैं.

तुरंत खाएं, काफी स्वादिष्ट
इसकी खास बात यह है कि खाना बन जाने के बाद आप इसे 10 मिनट के अंदर तैयार कर सकते हैं और सबको परोस सकते हैं. खाने में यह काफी चटपटा और स्वादिष्ट लगता है. ऊपर से आप एक चम्मच सिरका भी डाल सकते हैं. इससे इसमें खट्टापन आता है. सिरका या नींबू जो डालना है, आपकी च्वॉइस है. हालांकि इन दोनों के बिना भी रेसिपी कंप्लीट होती है. इसे दाल-चावल या पराठे किसी के भी साथ खाएं, बेहतरीन स्वाद आता है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top