भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Goddess Lakshmi seated on a lotus, hands in blessing posture and Lord...


रांची11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दीपावली का पर्व माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की उपासना का सबसे पावन अवसर माना गया है। पूजन के लिए हर साल दिवाली पर माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की नई मूर्ति खरीदी जाती है। यह एक नई शुरुआत का शुभ प्रतीक माना जाता है, जो जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आती है। कहा जाता है कि नई मूर्ति लाने से घर में शुद्धिकरण और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति खरीदने में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, बता रहे हैं हमारे एक्सपर्ट पंडित प्रणव मिश्रा। मां लक्ष्मी जी की मूर्ति या फोटो सदैव वरद यानि आशीर्वाद मुद्रा वाली ही लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। मन में अच्छे भाव आते हैं। लक्ष्मी जी की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है।

भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति अलग-अलग होनी चाहिए। मां लक्ष्मी कमल पर बैठी हुई हों, उनके हाथ आशीर्वाद मुद्रा में हो, और उनमें से सिक्के गिर रहे हों। भगवान गणेश का सूंड बाईं ओर मुड़ा हो, उनके हाथ में मोदक हो और उनका वाहन मूषक साथ में हो। मूर्ति खंडित नहीं होनी चाहिए और काले व सफेद रंग की नहीं होनी चाहिए। सोने, चांदी, पीतल या अष्टधातु की मूर्ति बहुत ही शुभ मानी जाती है। मिट्टी की मूर्ति भी ली जा सकती है। दीपावली में लक्ष्मी गणेश जी की पूजा जहां धन, समृ​िद्ध, सुख, शांति बुद्धि, ज्ञान, वैभव के लिए की जाती है।

वहीं, विघ्नहर्ता गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियां लेने में कुछ सावधानियां रखनी होती है। दोनों मूर्तियां अलग-अलग होनी चाहिए। ये दोनों बैठी हुई मुद्रा में हों। लक्ष्मी जी कमल के फूल पर विराजमान हों और उनके हाथ से धन गिर रहा हो, जबकि गणेशजी का सूंड बाईं ओर मुड़ा हो और उनके हाथ में मोदक हो साथ में मूषक हो। मूर्ति मिट्टी, अष्टधातु, सोना या चांदी की ही लेनी चाहिए। भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति में गणेशजी बाई ओर और लक्ष्मी जी दाईं ओर होनी चाहिए। ध्यान रहे मूर्ति कहीं से भी खंडित न हो। मां लक्ष्मी की लाल रंग की और गणेश जी की पीली या सफेद रंग की मूर्ति शुभ मानी जाती है। दिवाली से पहले रांची के बाजारों में माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की मूर्तियों की बिक्री जोरों पर है। मूर्तियों की कीमतें आकार और डिजाइन के अनुसार 75 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक हैं। प्रणव मिश्रा, ज्योतिषाचार्य



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top