![]()
रांची | छठ महापर्व को लेकर एमटी क्लब छठ पूजा समिति, हेहल की बैठक शुक्रवार को मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता करते हुए क्लब के अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी छठ घाट को विद्युत से आकर्षक सजावट की जाएगी। क्लब द्वारा व्रतियों के लिए दूध, फल, फूल, अगरबत्ती समेत अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। मौके पर अमित सिंह, प्रदीप सिंह, अजय सिंह, सरोज साहू, उमेश साहू, धनंजय सिंह समेत क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
Source link