Last Updated:
चक्रधरपुर रेलमंडल में यार्ड री-मॉडलिंग का काम चल रहा है. इस वजह से रांची होकर चलने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करनी चाहिए. रेलवे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची जारी की है.
भारतीय रेल की फाइल फोटो
रांचीः ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी और बड़ी खबर सामने आई है. चक्रधरपुर रेलमंडल के झारसुगड़ा यार्ड में री-मॉडलिंग का काम चल रहा है. इस तकनीकी काम की वजह से रांची के रास्ते चलने वाली चौदह ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेनें रद्द होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रेनों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें.
रद्द की गई ट्रेनों की पूरी लिस्ट और तारीखें रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अलग-अलग तारीखों पर कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें बंद रहेंगी.
- गाड़ी संख्या 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 17007 चरल्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 28 नवंबर और इसके साथ ही 5, 8 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-चरल्लापल्ली एक्सप्रेस 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को नहीं चलाई जाएगी.
- गाड़ी संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 7 और 11 दिसंबर को पूरी तरह बंद रहेगी.
- गाड़ी संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 9 और 13 दिसंबर को रद्द की गई है.
दुर्ग, मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित
- गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 8 और 10 दिसंबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 9 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 12812 हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर को बंद रहेगी.
- गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी मुंबई-हटिया एक्सप्रेस 13 और 14 दिसंबर को नहीं चलाई जाएगी.
- गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को नहीं चलेगी.
- गाड़ी संख्या 18637 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 12 दिसंबर को बंद रहेगी.
- गाड़ी संख्या 18638 एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस 15 दिसंबर को रद्द रहेगी.
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह काम सुरक्षा और बेहतर सुविधा के लिए जरूरी है. यात्रियों से अपील की जाती है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…