Last Updated:
Dawood Ibrahim Home: दाऊद इब्राहिम की मुंबई में बची एक और पुरानी निशानी अब इतिहास बनने जा रही है. भिंडी बाजार इलाके में स्थित दाऊद के पुश्तैनी घर पर 18 और 19 नवंबर को बीएमसी का बुलडोजर चलने वाला है. पाकमोडिया स्ट्रीट और सेकंड कूपर स्ट्रीट के जंक्शन पर बनी ‘हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना’ नाम की इस इमारत को BMC ने बेहद जर्जर और खतरनाक घोषित कर गिराने का फैसला किया है.
दाऊद इब्राहिम का भेंडी बाजार वाला घर BMC गिराने जा रही है. (फाइल फोटो)
Dawood Ibrahim Home: अंडरवर्ल्ड डॉन और भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर अब बुलडोजर चलने जा रहा है. मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में स्थित इस इमारत को 18 और 19 नवंबर को ध्वस्त किया जाएगा. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने इमारत को बेहद जर्जर और खतरनाक घोषित करने के बाद इसे गिराने का फैसला किया है. हालांकि, नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध भी सामने आया है. यह इमारत हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना के नाम से जानी जाती है. यह पाकमोडिया स्ट्रीट और सेकंड कूपर स्ट्रीट के जंक्शन पर स्थित है. सरकारी रिकॉर्ड में इसकी पहचान सिटी सर्वे (CS) नंबर 4315 के तौर पर दर्ज है. इसे दाऊद इब्राहिम का पुश्तैनी घर माना जाता है.
BMC ने इमारत की जर्जर हालत को देखते हुए इसे गिराने की तैयारी पूरी कर ली है. 18 और 19 नवंबर को होने वाली इस कार्रवाई के दौरान इलाके में पुलिस सुरक्षा तैनात रहेगी, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो. दाऊद इब्राहिम के शुरुआती जीवन में इस घर का एक अहम स्थान है. रिपोर्टों के अनुसार, यह वही घर है जहां वह और उनका परिवार 1986 में भारत छोड़ने से पहले रहते थे. इसे उनके निवास और ऑफिस के रूप में भी बताया गया है, जहां कथित तौर पर 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों की साजिश रची गई थी.
BMC दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर को क्यों गिरा रही है?
BMC के ‘C’ वार्ड ने इस इमारत को ‘C-1’ श्रेणी में रखा है, जिसका मतलब है कि यह बहुत खतरनाक और जर्जर हालत में है। नगर निकाय के नोटिस के अनुसार, यह तोड़फोड़ की कार्रवाई 31 अगस्त 2020 के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है. नगर निगम का कहना है कि इमारत की खराब हालत वहां आने-जाने वाले लोगों, पैदल चलने वालों और उस इलाके से गुजरने वाले अन्य लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकती है.
BMC अधिकारियों की हालिया जांच में पता चला है कि इमारत का ज्यादातर हिस्सा खाली करा लिया गया है. हालांकि, ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक प्रार्थना कक्ष (प्रेयर हॉल) का अभी भी इस्तेमाल हो रहा था. यह भी बताया गया है कि यह इमारत ‘सेकंड कूपर स्ट्रीट’ पर सड़क चौड़ी करने के प्रस्तावित प्रोजेक्ट में बाधा बन रही है, क्योंकि इमारत का एक हिस्सा उस सड़क के लिए तय किए गए रास्ते के दायरे में आता है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…