![]()
साइबर अपराधी अब लोगों के बैंक खाते खाली करने के लिए एपीके फाइल को हथियार बना रहे हैं। राजधानी में साइबर ठगी का शिकार होने वाले हर तीसरे व्यक्ति का मोबाइल इसी फाइल के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। बिजनेसमैन और कॉन्ट्रैक्टर से लेकर रिटायर्ड अधिकारी और छात्र तक साइबर अपराधियों के जाल में फंस रहे हैं। जनवरी से 15 नवंबर तक राजधानी के अलग-अलग थानों में साइबर ठगी के 280 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 160 मामले ऐसे हैं, जिनमें पीड़ित के एंड्रॉयड मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर ठगी की गई। वहीं, पिछले 15 दिनों में ही आठ लोगों के खाते से 27 लाख 86 हजार 262 रुपए उड़ा लिए गए। मोबाइल पर भेजी गई किसी अनजान एपीके फाइल को इंस्टॉल करना साइबर अपराधियों को अपने फोन का नियंत्रण सौंपने जैसा है। ऐसी फाइल के जरिए ठग मोबाइल में सेंध लगाकर निजी जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं। इसके माध्यम से ओटीपी, एसएमएस और कॉन्टैक्ट्स जैसी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। कई मामलों में ठग इसका इस्तेमाल यूपीआई और बैंकिंग ऐप तक पहुंच बनाने और खाते से पैसे निकालने के लिए करते हैं। फाइल खोली, खाते से 4.14 लाख उड़े केस 1: विजय तिर्की ने 10 नवंबर को साइबर थाने में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। बेटी ने गलती से फोन पर आई एपीके फाइल ओपन कर दी, जिस पर ‘पीएम इंदिरा आवास’ की जानकारी लिखी थी। फाइल खुलते ही फोन हैक हो गया। खाते से 4,14,766 रुपए निकाल लिए गए। पेंटिंग कारोबारी से 4.83 लाख की ठगी केस 2: धुर्वा पोखर टोली निवासी पेंटिंग कारोबारी बसंत केरकेट्टा को आरटीओ चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजी गई। फाइल खोलते ही खाते से 4,83,996 रुपए साफ हो गए। पीड़ित का दर्द है कि एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद एक रुपया भी रिकवर नहीं हुआ है और थाने जाने पर सही जवाब भी नहीं मिल रहा है। एपीके एक फाइल फॉर्मेट है, जिसका उपयोग ऐप इंस्टॉल करने में होता है क्या है एपीके फाइल, काम कैसे करता है?
– एपीके यानी ‘एंड्रॉयड पैकेज किट’ एक फाइल फॉर्मेट है, जिसका उपयोग एंड्रॉयड फोन में ऐप इंस्टॉल करने के लिए होता है।
ठग लोगों को कैसे फंसाते हैं?
– अपराधी पीडीएफ या वीडियो फाइल के भीतर .apk फाइल छिपाकर व्हाट्सऐप या टेलीग्राम पर भेजते हैं।
एपीके फाइल क्यों खतरनाक है?
– फोन का पूरा कंट्रोल ले सकती है। ओटीपी, एसएमएस, कॉन्टैक्ट्स पढ़ लेती है। यूपीआई/ बैंक एप हैक कर सकती है। बैकग्राउंड में डेटा भेजती रहती है।
खाता कैसे खाली होता है?
– जैसे ही यूजर इसे इंस्टॉल करता है, ऐप में मौजूद मैलवेयर एसएमएस, कॉन्टैक्ट व नोटिफिकेशन का एक्सेस ले लेता है। इसके जरिए ठग ओटीपी और बैंकिंग डिटेल्स चुराकर पैसे निकाल लेते हैं।
गलती से एपीके इंस्टॉल हो गई तो क्या करें?
– मोबाइल को तुरंत एयरप्लेन मोड में डालें। फोन से सिम निकालकर, फोन को पूरा रिसेट कर दें। एपीके भेजने वाला मैसेज टेक्स्ट या नंबर/ वहाट्सएप नंबर का स्क्रीनशॉट तुरंत लें। अपने नजदीकी थाने में साइबर हेल्प डेस्क पर सूचना दें। मुकेश चौधरी क्या करें… कोई भी ऐप केवल गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें।
किसी भी फाइल के अंत में .apk लिखा हो, तो अलर्ट हो जाएं।
फाइल पर क्लिक करने पर तुरंत ‘इंस्टॉल’ दिखे, तो रद्द कर दें।
बच्चों व बुजुर्गों को अज्ञात फाइलें न खोलने के प्रति जागरूक करें। क्या न करें… किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध फाइल डाउनलोड न करें। बिजली बिल, चालान के नाम पर आई फाइल इंस्टॉल न करें।
अज्ञात ऐप को नोटिफिकेशन पढ़ने की अनुमति न दें।
लालच भरे ऑफरों के झांसे में आकर सुरक्षा से समझौता न करें।
1930 पर सूचना दें…
^हमलोग भी लगातार लोगाें को अवेयर कर रहे है। अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। संदिग्ध ऐप इंस्टॉल होने पर तुरंत इंटरनेट बंद करें और साइबर ठगी की सूचना 1930 हेल्पलाइन पर दें। – प्रदीप कुमार, साइबर डीएसपी
Source link