भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

₹30 के नारियल को अपनी कला से बना दिया ₹250 का खूबसूरत...


Last Updated:

Jamshedpur Woman Earns Well By Painting Coconut: झारखंड-ओडिशा बॉर्डर की बिरंगी जामदा ने साधारण नारियल पर पारंपरिक सोहराय पेंटिंग बनाकर उसे खूबसूरत होम डेकोर आइटम में बदल दिया है. उनकी इस कला से न केवल स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि उनके लिए कमाई का साधन भी खुला है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. कहते हैं कि अगर इंसान के पास हुनर और कुछ नया करने का जज्बा हो, तो वह छोटी से छोटी चीज को भी अपनी कमाई का जरिया बना सकता है. इसका एक बेहतरीन उदाहरण हैं झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के पास रहने वाली बिरंगी जामदा. उन्होंने अपनी कलाकारी और एक अनोखे आइडिया से साधारण नारियल को खूबसूरत होम डेकोर आइटम में बदल दिया है. आज उनके हाथों से तैयार किए गए ये नारियल लोगों के घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं और उन्हें अच्छी आमदनी भी दे रहे हैं.

ऐसे आया मन में विचार
दरअसल, बिरंगी जामदा बताती हैं कि उनके गांव में नारियल का काफी उत्पादन होता है. यहां नारियल बहुत कम कीमत पर मिल जाते हैं. जिस नारियल की कीमत शहर के बाजार में 80 से 90 रुपये तक होती है, वही नारियल उन्हें गांव में महज 30 से 35 रुपये में मिल जाता है. इसी बात ने उनके मन में एक नया विचार पैदा किया. उन्होंने सोचा कि आखिर क्यों न इस सस्ते और आसानी से उपलब्ध होने वाले नारियल को अपनी कलाकारी से एक खूबसूरत और उपयोगी सजावटी वस्तु में बदल दिया जाए.

साधारण नारियल बन जाता है खूबसूरत कलाकृति
इसके बाद उन्होंने नारियल खरीदकर उस पर काम करना शुरू किया. सबसे पहले नारियल को अच्छी तरह साफ किया जाता है और धोया जाता है. इसके बाद उसकी बाहरी सतह पर पारंपरिक सोहराय पेंटिंग बनाई जाती है. सोहराय झारखंड की समृद्ध लोककला और आदिवासी संस्कृति की पहचान है. बिरंगी अपनी कल्पनाशक्ति और हाथों की बारीकी से नारियल पर अलग-अलग आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक आकृतियां उकेरती हैं. देखते ही देखते साधारण नारियल एक खूबसूरत कलाकृति का रूप ले लेता है.

पारंपरिक संस्कृति की झलक
उनकी इस कला की खासियत यह है कि इसमें आधुनिक सजावट के साथ झारखंड की पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है. यही वजह है कि लोग उनके बनाए नारियल को काफी पसंद कर रहे हैं. इसकी कीमत भी डिजाइन और मेहनत के अनुसार 180 रुपये से लेकर 250 रुपये तक रखी गई है. लोग इसे खासतौर पर अपने घर के मंदिर, पूजा स्थान और ड्राइंग रूम में सजाने के लिए खरीद रहे हैं. कई लोगों के लिए यह एक खूबसूरत होम डेकोर आइटम होने के साथ-साथ पारंपरिक कला को अपने घर में जगह देने का भी माध्यम बन रहा है.

कला को भी मिल रहा नया मंच
बिरंगी जामदा की यह पहल उन लोगों के लिए भी प्रेरणा है, जो रोजगार के लिए हमेशा बड़े निवेश या बड़ी मशीनों की तलाश में रहते हैं. उन्होंने गांव में आसानी से मिलने वाले एक सामान्य उत्पाद को अपनी कला और मेहनत से मूल्यवान बना दिया. इस काम में न केवल स्थानीय संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो रहा है, बल्कि झारखंड की पारंपरिक सोहराय कला को भी एक नया मंच मिल रहा है.

उनकी कहानी बताती है कि रोजगार के अवसर हमेशा बड़े शहरों या बड़ी कंपनियों में ही नहीं होते. कभी-कभी हमारे आसपास मौजूद छोटी-छोटी चीजों में भी कमाई का बड़ा अवसर छिपा होता है. जरूरत है तो बस एक नए विचार, थोड़ी मेहनत और अपने हुनर पर भरोसा रखने की.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top