भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सन्नी सिंह की माता अमृत की अंतिम अरदास में जुटे जनप्रतिनिधि और...



सरायकेला| युवा झामुमो नेता सन्नी सिंह की माता अमृत कौर के निधन पर रविवार को गम्हरिया की टायो कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में अखंड पाठ और अंतिम अरदास का आयोजन किया गया। इसमें संगत के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर विधायक सविता महतो, विधायक दशरथ गागराई, पूर्व सांसद सुमन महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, विक्टर सोरेन, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, अविनाश कवि, भुगलू सोरेन, भाजपा नेता रमेश हांसदा, राजद नेता अर्जुन यादव और कांग्रेस नेता छोटराय किस्कू सहित विभिन्न दलों और संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top