सिमडेगा | झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत समाहरणालय की गोपनीय शाखा में जिला प्रशासन और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) ने स्वयं सहायता समूहों और ग्राम संगठनों को विभिन्न आजीविका योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दी। उपायुक्त कंचन सिंह और उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने लाभुक महिलाओं और प्रतिनिधियों को सांकेतिक चेक सौंपे। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की जिला कार्यक्रम प्रबंधक शांति मार्डी भी मौजूद रहीं। सामुदायिक निवेश निधि के तहत 1 करोड़ 12 लाख रुपए और चक्रीय निधि के तहत 24 लाख 30 हजार रुपए दिए गए। इन निधियों का उद्देश्य समूहों को वित्तीय रूप से मजबूत करना और महिलाओं को स्वरोजगार, छोटे व्यवसाय तथा अन्य आय-सृजन गतिविधियों के लिए सहयोग देना बताया गया। झारखंड समावेशी आजीविका योजना के तहत कुरडेग प्रखंड में सामुदायिक सहायता निधि के रूप में 7 लाख 60 हजार 500 रुपए जारी किए गए। फूलो-झानो आशीर्वाद योजना में तीन महिलाओं को 25-25 हजार रुपए के हिसाब से कुल 75 हजार रुपए दिए गए। वल्नरेबिलिटी रिडक्शन फंड के तहत जिले के पांच प्रखंडों के आठ ग्राम संगठनों को कुल 8 लाख रुपए की सहायता मिली।
Source link