भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

DA Hike : यूपी में 3 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, 50-60 और...


Last Updated:

DA Hike : यूपी सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा दिया है. सरकार ने कहा है कि बढ़ी हुई सैलरी नवंबर महीने से मिलेगी और साथ में 4 महीने का एरियर भी आएगा. अब कुल महंगाई भत्ता बढ़कर बेसिक सैलरी का 63 फीसदी हो गया है. ताजा बढ़ोतरी के बाद 50, 60 और 70 हजार की बेसिक सैलरी वालों का वेतन कितना बढ़ जाएगा.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

यूपी में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 50-60 और 70 हजार बेसिक पर कितना बढ़ेगी सैलरी Zoom

यूपी में नवंबर महीने की सैलरी से 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़कर आएगा.

नई दिल्ली. केंद्र के बाद अब यूपी सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है. यूपी सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा दिया है. इसका फायदा राज्य सरकार के कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और तकनीकी संस्थानों के कर्मचारियों, नगर निगम, वर्क चार्ज कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमान पर काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा. अभी तक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता उनकी बेसिक सैलरी का 60 फीसदी था, जो अब बढ़कर 63 फीसदी पहुंच गया है.

यूपी सरकार ने बताया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2026 से मिलेगा. यह पैसा नवंबर की सैलरी के साथ आएगा. सैलरी में नवंबर महीने का महंगाई भत्ता तो होगा ही, साथ ही 4 महीने का एरियर भी जुड़कर आएगा. इस बढ़ोतरी का फायदा सभी पात्र श्रेणियों के कर्मचारियों को मिलेगा. 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी यानी मूल वेतन का 63 फीसदी महंगाई भत्ता जोड़कर हर महीने पैसा दिया जाएगा.

50 हजार बेसिक पर कितनी बढ़ेगी सैलरी
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो इसका तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने पर करीब 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी. इसका मतलब है कि 50 हजार की बेसिक सैलरी वालों का वेतन नवंबर के बाद 1,500 रुपये बढ़ जाएगा. अभी तक महंगाई भत्ता बेसिक का 60 फीसदी था. यानी 50 हजार पर 30 हजार महंगाई भत्ता यानी कुल सैलरी 80 हजार रुपये. लेकिन, अब यह 63 फीसदी हो गया है तो कुल महंगाई भत्ता 31,500 रुपये होगा और सैलरी 81,500 रुपये हो जाएगी.

60 और 70 हजार बेसिक पर कितना उछाल
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 60 हजार रुपये है तो इसका 3 फीसदी बढ़ाए जाने पर नवंबर से वेतन में 1,800 रुपये हर महीने की बढ़ोतरी हो जाएगी. अभी 60 हजार की बेसिक पर 60 फीसदी यानी 36 हजार रुपये महंगाई भत्ता मिलता है. इसमें 1,800 रुपये जोड़ने के बाद कुल डीए 37,800 रुपये हो जाएगा. अब बात करते हैं 70 हजार बेसिक पर डीए की. इस पर 3 फीसदी डीए बढ़ने पर नवंबर से सैलरी में 2,100 रुपये की बढ़ोतरी होगी. अभी 70 हजार मूल वेतन पर 60 फीसदी डीए के हिसाब से 42 हजार का महंगाई भत्ता मिलता है, जो अब बढ़कर 44,100 रुपये हो जाएगा. इसका मतलब है कि नवंबर से 70 हजार की बेसिक वालों की सैलरी 2,100 रुपये बढ़कर आएगी और साथ ही 8,400 रुपये का एरियर भी मिलेगा.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top