भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर गुमला में कई समारोह और मेले...



भास्कर न्यूज|​गुमला महान स्वतंत्रता सेनानी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जयंती समारोह और मेलों का आयोजन किया गया। इनमें मुख्य अतिथि के रूप में गुमला विधायक भूषण तिर्की शामिल हुए।विधायक भूषण तिर्की ने ग्राम महादनीय टोंगरी मांझाटोली (रायडीह) में आयोजित पांचवें भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह-2026, ग्राम हंसलता अंबाटोली में आयोजित चौथे जयंती समारोह तथा अंबवा पंचायत के गिनडरा महुआ टोली में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाना हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को खूंटी जिले के उलिहातु गांव में हुआ था। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई तथा महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष और देश की आजादी के आंदोलन में अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व के बदौलत झारखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य की लगभग 60 लाख महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान आई है। इसके अलावा 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सृजन योजना और अबुआ आवास योजना जैसी योजनाओं से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सम्मान और संबल मिल रहा है। उन्होंने राज्य में अमन-चैन और खुशहाली का माहौल कायम होने की बात कही। शिक्षा और संस्कृति की रक्षा पर दिया जोर विधायक ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में समाज में सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने और भेदभाव फैलाने का काम किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top