21वां चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट गेतलसूद का शुभारंभ 21 नवंबर से हो रहा है। महेशपुर शिवमंदिर शुक्रवार को राजेन्द्र यूनाइटेड के सदस्यों ने विधिवत पूजा अर्चना कर टूर्नामेंट का फिक्सचर जारी किया गया। विधि विधान से पूजा-अर्चना कमिटी के प्रवक्ता शिवदास गोस्वामी ने संपन्न कराया। टूर्नामेंट का सभी मैच अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में खेला जाएगा। उद्घाटन मैच 21 नवंबर को अपराहन 1 बजे से हाथुकोदा सत्यारी टोली व फोरएस बड़ाम के बीच खेला जाएगा।
Source link