भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पानी से नहीं दूध से बनेगा खिलाखिला उपमा, आएगा बाजार जैसा स्वाद,...


होमफोटोलाइफ़फूड

पानी से नहीं दूध से बनेगा खिलाखिला उपमा, आएगा बाजार जैसा स्वाद,नोट करें रेसिपी

Last Updated:

Upma Recipe: साउथ इंडियन डिश उपमा खाना बहुत लोगों को काफी पसंद होता है, लेकिन कई बार एकदम हलवा की तरह बन जाता है, जहां यह खिला-खिला नहीं हो पाता है. बहुत लोग पानी डालकर बनाते हैं, पर असली मजा तो दूध डालकर बनाने में है और इसे डालने का भी अपना अलग तरीका है. यहां देखें इसे बनाने का पूरा प्रोसेस. इसे बना देखकर आपके मुंह में पानी तक आ जाएगा.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रांची की गृहिणी राखी बताती हैं कि कई लोग ऐसे हैं, जो सिर्फ सूजी को फ्राई करते हैं और पानी डाल देते हैं और उन्हें लगता है कि उपमा बन गया, पर ऐसा नहीं होता है. सबसे पहले आपको दो-तीन तरह की सब्जी लेनी पड़ेगी. फूलगोभी, प्याज, हरी मिर्च इन सभी को काट के रख लें और अब कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर राई का फौरन डालें और साथ में तेज पत्ता भी.

जब फोरेन चटक जाए, वैसे आप चाहें तो कड़ी पत्ता भी डाल सकते हैं और कड़ी पत्ता ना हो तो तेजपत्ता डाल दीजिए. इसके बाद आपको जो सब्जी आपने काट कर रखा है. वह सब इसमें डालिए और गोल्डन ब्राउन कीजिए. जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो स्वाद के अनुसार नमक डालिए और फिर इसमें आपको बड़ा डेढ़ ग्लास दूध डालना है.

जब तक इस दूध में उबाल आ रहा है. तब तक तो दूसरी कढ़ाई में जितना आपको सूजी बनाना है, उतना सूजी लेकर फ्राई कर लीजिए. ध्यान रहे, गोल्डन फ्राई नहीं करना है, बस 1 से 2 मिनट तक फ्राई करना है. उतना ही फ्राई करें, जितना यह दिखने में थोड़ा सफेद ही लगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब दूध अच्छे से खौल जाए, तब सूजी को धीरे-धीरे डालकर चलाते रहें. अब बस एक चम्मच घी भी डाल दीजिए. ध्यान रहे, आपको चलाते रहना है. आप देखेंगे आपका उपमा एकदम दरदरा और बाजार जैसा दिखने लगा है.

बस एक से 2 मिनट अब चलाइए और पकाइए. ये गीला हलवा जैसा नहीं दिखेगा और खाने में काफी स्वादिष्ट लगेगा. इसमें ऊपर से आपको मूंगफली फ्राई किया हुआ डाल देना है, आपका उपमा खाने के लिए बस तैयार है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top