![]()
भगवान बिरसा की 151वीं जयंती लोक आस्था के महापर्व छठ में जिस कठोर शुचिता, शुद्धता और सात्विकता का पालन किया जाता है, ठीक वैसी ही जीवनशैली की नींव धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने करीब 130 साल पहले ‘बिरसाइत धर्म’ के जरिए रखी थी। आज बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर यह जानना बेहद खास है कि अंग्रेजों के खिलाफ ‘उलगुलान’ ने उन्हें जननायक बनाया, तो बिरसाइत पंथ के कठोर नियमों ने उन्हें ‘भगवान’ का दर्जा दिलाया। बिरसाइत धर्म को मानने वाले लोग सादा जीवन जीते हैं और केवल सफेद सूती वस्त्र धारण करते हैं। पगड़ी पहनते हैं। छठ पर्व के नियमों की तरह ही इनमें शुद्धता का इतना ध्यान रखा जाता है कि बिना स्नान किए रसोई में प्रवेश करना या भोजन करना सख्त वर्जित है। ये मांस-मदिरा और पारंपरिक पेय ‘हड़िया’ तक से दूर रहते हैं। जुए को इस पंथ में अभिशाप माना गया है। तुलसी की पूजा करते हैं। यज्ञोपवीत धारण करते हैं। आत्मनिर्भरता और प्रकृति प्रेम
खुद का उगाया अन्न: ये पूरी तरह आत्मनिर्भर होते हैं। जो खुद उपजाते हैं, वही खाते हैं। बाहर या किसी होटल में भोजन नहीं करते, सफर में भी अपना खाना साथ रखते हैं।
प्रकृति की सेवा: जनेऊ धारण करने वाले ये अनुयायी अंधविश्वास और भूत-प्रेत को नहीं मानते, बल्कि जल, जंगल, जमीन और जीव-जंतुओं की सेवा को ही धर्म मानते हैं।
नदी से जल लेने का अनूठा नियम: प्राकृतिक सोते या नदी
से पानी लेने से पहले उसे शुद्ध करने के प्रतीक रूप में 4-5 चुल्लू पानी बाहर फेंकते हैं। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा… स्वच्छता के लिए आज दौड़ेगा झारखंड: इस बार झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा। पहले दिन 15 नवंबर को राज्य के सभी जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ का आयोजन किया जाएगा। सुबह सात से आठ बजे के बीच होने वाले इस कार्यक्रम का समापन जिले के प्रमुख छठ घाटों की सफाई से होगा। रांची में इसका आयोजन मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा से होगा। राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में मनाया जाएगा।
Source link