उदय मेमोरियल बीएड कालेज केदल में शुक्रवार को रंगोली और दीप सजावट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षु शामिल हुए। प्रतियोगिता का थीम अयोध्या के राम मंदिर, उनके वनवास जीवन, सैनिकों के बलिदान, धन के प्रतीक के रूप में माता लक्ष्मी को समर्पित तथा भारतीय शिक्षा था। इसे रंगोली के रूप में प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएलएड, द्वितीय स्थान बीएड प्रथम वर्ष के मदर टेरेसा हाउस एवं तृतीय स्थान बीएड प्रथम वर्ष के ही रवीन्द्रनाथ टैगोर हाउस को दिया गया।
Source link