भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Abhijit Dipke arrest controversy। Cockroach Janata Party protest। तिरंगा फहराया तो भेज...


होमताजा खबरदेश

तिरंगा फहराया तो भेज दिया जेल… अभिजीत दीपके का छलका दर्द, केरल में क्‍या बोले?

Last Updated:

Abhijit Dipke on Delhi Arrest Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कोच्चि में एक विरोध सभा के दौरान ऐलान किया है कि गिरफ्तारी और हमलों के बावजूद वे देश भर में तिरंगा यात्रा जारी रखेंगे. उन्होंने मोदी सरकार पर नागरिकों के खान-पान, निजी रिश्तों और मतदान के अधिकारों को नियंत्रित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और सरकार की तुलना ब्रिटिश शासन से की.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

तिरंगा फहराया तो भेज दिया जेल… अभिजीत दीपके का छलका दर्द, केरल में क्‍या बोले?Zoom

अभिजीत दिपके ने सवाल उठाए.

जेल जाने की धमकियों और पुलिस के डंडों से क्या कोई देश के लिए लड़ने वाले तेवर को झुका सकता है? बिल्कुल नहीं. कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अब पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है. कोच्चि में जंतर-मंतर एट कोच्चि कैंपेन के दौरान अभिजीत ने खुलेआम दहाड़ लगाई है कि चाहे उन्हें कितनी भी बार गिरफ्तार किया जाए या उन पर हमले किए जाएं, वे देश के कोने-कोने में तिरंगा लेकर अपनी यात्रा रुकने नहीं देंगे. उनके इस बेबाक अंदाज ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है.

अंग्रेजों जैसा हो रहा बर्ताव, तिरंगा फहराने पर जेल
अभिजीत दीपके का गुस्सा इस बात पर फूटा कि हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर तिरंगा झंडा लेकर जाने के जुर्म में उनकी पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया था. इस पर भड़कते हुए उन्होंने सीधा हमला बोला और कहा कि देश में ऐसी घुटन भरी स्थिति आखिरी बार अंग्रेजों के राज में देखने को मिली थी. उन्होंने तंज कसा कि मोदी सरकार आज ब्रिटिश हुकूमत की राह पर चल पड़ी है, जहां अपनी ही धरती पर तिरंगा फहराना गुनाह बन चुका है.

क्या खाएं, किसे वोट दें, सब कुछ कंट्रोल करना चाहती है सरकार
दीपके यहीं नहीं रुके, उन्होंने सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि वो अब जनता की पर्सनल लाइफ में घुसपैठ कर रही है. सरकार तय करना चाहती है कि लोग अपनी प्लेट में क्या रखें, किससे शादी करें और किसे वोट दें. उन्होंने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि इसका इस्तेमाल चुनावी नतीजों को अपने हिसाब से मोड़ने के लिए किया जा रहा है.

गांधी, आंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं हो सकते मोदी
अपने भाषण के दौरान कॉजपा संस्थापक ने देश के संस्थापकों को याद करते हुए कहा कि भारत महात्मा गांधी (आत्मा), डॉ. बी.आर. आंबेडकर (रीढ़) और जवाहरलाल नेहरू (मस्तिष्क) के आदर्शों पर टिका है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मोदी सरकार चाहे 120 साल तक भी सत्ता में क्यों न बैठी रहे, लेकिन इन महान दिग्गजों के कद के आसपास भी नहीं पहुंच सकती. अभिजीत दीपके का यह तेवर साफ बता रहा है कि आने वाले दिनों में सियासी पारा और ज्यादा हाई होने वाला है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top