कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगोली, नृत्य, रामायण आधारित नाटक और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने ‘राम आएंगे तो दीप जलाएंगे’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, लोअर नर्सरी से ट्रांजिशन तक के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महापुरुषों, देवी-देवताओं और सामाजिक पात्रों का रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने स्वच्छता, देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विद्यालय समूह के अध्यक्ष प्रभास कुमार झा, निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र और प्राचार्या प्रियम्दा झा ने बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाकर उत्सव मनाया।
Source link