भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में आज दिन रहेगा साफ; रात सताएगी ठंड:चार दिन में 5.8...




दीपावली पर राजधानी रांची में मौसम का मिजाज ठंड की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट होने की संभावना है। इससे दिन की तुलना में रात में ठंड का एहसास अधिक होगा। हालांकि, सोमवार से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, नौ नवंबर से झारखंड के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। नौ से 12 नवंबर तक रांची समेत कई जिलों में सुबह के समय कोहरा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, 10 से 12 नवंबर के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में दीपावली के दौरान रात में ठंड और आने वाले दिनों में बदलते मौसम का असर देखने को मिल सकता है। चार दिनों में 5.8 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान राजधानी के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी। इसके साथ ही पिछले चार दिनों में न्यूनतम तापमान कुल 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। तीन नवंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद चार नवंबर को इसमें 0.8 डिग्री, पांच नवंबर को 2 डिग्री, छह नवंबर को 1.3 डिग्री और सात नवंबर को 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी। तापमान में इस तेजी से आयी कमी के कारण सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। रविवार को भी पारा नीचे जाने की संभावना जताई गई है। ऐसे में दीपावली की रात लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार से दो से तीन डिग्री चढ़ेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट का सिलसिला रविवार तक जारी रह सकता है। हालांकि, सोमवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इससे रात की ठंड में कुछ कमी आ सकती है। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने की संभावना नहीं है। नौ नवंबर से मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। नौ से 12 नवंबर तक रांची समेत राज्य के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा आसमान में बादल भी बने रहेंगे। मौसम में होने वाले इस बदलाव से सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वहीं, बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान के उतार-चढ़ाव का सिलसिला भी जारी रहने की संभावना है। 10 और 11 नवंबर को गरज के साथ बारिश मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 और 11 नवंबर को राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और धनबाद के अलावा सिंहभूम के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 12 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्की बारिश होने का अनुमान है। यानी अगले कुछ दिनों तक झारखंड में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। कहीं सुबह कोहरा और बादल छाये रहेंगे, तो कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top