भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शाम के स्नैक्स के लिए बेस्ट है बोकारो का चिकन समोसा चाट,...


Last Updated:

बोकारो के सिवनडीह स्थित गुड्डू चाट स्टॉल पर मिलने वाला चिकन और सोयाबीन समोसा चाट लोगों के बीच खास पसंद बना हुआ है. यहां 20 रुपये में मिलने वाले चटपटे चिकन समोसा चाट का स्वाद लेने के लिए ग्राहक दूर-दूर से पहुंचते हैं. स्टॉल पर रोजाना करीब 150 प्लेट चिकन समोसा चाट की बिक्री होती है.

ख़बरें फटाफट

बोकारोः अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं और शाम के समय कुछ टेस्टी व क्रिस्पी खाने का मन बना रहे हैं, तो बोकारो के सिवनडीह स्थित गुड्डू चाट स्टाल खासतौर पर सोयाबीन और चिकन समोसा चाट के लिए फेमस है. जिसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं.

6 साल से चला रहे हैं स्टॉल, कम कीमत में मिलते हैं कई विकल्प
स्टाल के संचालक गुड्डू ने बताया कि वह पिछले 6 सालों से गुड्डू चाट स्टाल का संचालन कर रहे हैं. ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यहां सोयाबीन और चिकन की स्टफिंग से तैयार होने वाले खास समोसे को मेन्यू में शामिल किया है. उनके यहां ग्राहक मात्र 6 रुपये में छोटा सोयाबीन और चिकन समोसा, वहीं 10 रुपये में बड़ा चिकन समोसा और 20 रुपये में चिकन समोसा चाट का स्वाद ले सकते हैं.

ऐसे तैयार होता है खास चिकन समोसा चाट
गुड्डू बताते हैं कि चिकन और सोयाबीन समोसा तैयार करने के लिए सबसे पहले सोयाबीन और चिकन की बारीक स्टफिंग तैयार की जाती है. इसमें स्वादानुसार मसाले मिलाए जाते हैं. इसके बाद मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उनमें तैयार स्टफिंग भरी जाती है और समोसे को अच्छी तरह मोड़कर गर्म तेल में कुरकुरा होने तक तला जाता है.

दूसरे चरण में चिकन समोसा चाट तैयार करने के लिए सबसे पहले गर्मागर्म समोसे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. इसके ऊपर उबले चने, बारीक कटा प्याज, अमचूर पाउडर , इमली का पानी और खट्टी-मीठी चटनी के साथ हरी चटनी डाली जाती है. आखिर में ऊपर से सेव डालकर इसे ग्राहकों को परोसा जाता है. कुरकुरे समोसे और चटपटी चटनियों का यह कॉम्बिनेशन इसके स्वाद को खास बनाता है.

रोजाना होती है 150 प्लेट चिकन समोसा चाट की बिक्री
गुड्डू के अनुसार, उनके स्टॉल पर रोजाना करीब 150 प्लेट चिकन समोसा चाट की खपत होती है. वहीं सोयाबीन और चिकन समोसे की भी रोजाना 60 से 70 प्लेट बिक्री हो जाती है. उनकी दुकान दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है, जहां शाम के समय चटपटा खाने के शौकीनों की भीड़ देखने को मिलती है.

2 किलोमीटर दूर से स्वाद लेने पहुंचते हैं ग्राहक
वहीं उकरीद बस्ती से चिकन समोसा चाट खाने पहुंचे ग्राहक अली ने बताया कि बोकारो में सोयाबीन और चिकन का ऐसा अनोखा कॉम्बिनेशन आसानी से कहीं और देखने को नहीं मिलता है. यही वजह है कि वह करीब 2 किलोमीटर का सफर तय कर यहां समोसा खाने पहुंचते हैं. उन्हें यहां का गर्मागर्म चिकन समोसा चाट काफी पसंद है. उनके अनुसार, समोसे का कुरकुरापन और चटनी का चटपटा स्वाद इसे बाकी स्ट्रीट फूड से अलग बनाता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top