भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Ranchi Diwali Security | 1200 Extra Police Force & 24-Hour Helpline


दीपावली पर राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों ने व्यापक तैयारी की है। त्योहार के दौरान सुरक्षा, अगलगी, बिजली और पेयजल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस, अग्निशमन, बिजली औ

.

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 1200 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, गली-मोहल्लों में निगरानी के लिए पुलिस के 40 बाइक दस्ते लगातार गश्त करेंगे। बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 1200 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, गली-मोहल्लों में निगरानी के लिए पुलिस के 40 बाइक दस्ते लगातार गश्त करेंगे।

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 1200 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, गली-मोहल्लों में निगरानी के लिए पुलिस के 40 बाइक दस्ते लगातार गश्त करेंगे।

किसी भी आपात स्थिति में लोग संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। बिजली विभाग ने जीरो कट सप्लाई का दावा किया है। दीपावली के दौरान बिजली की मांग 30 से 50 मेगावाट तक बढ़ने का अनुमान है। आपात स्थिति को छोड़कर शटडाउन पर रोक रहेगी।

चार फायर स्टेशन पर दमकल तैयार

अगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए रांची के चारों फायर स्टेशन पर दमकल और कर्मियों को तैयार रखा गया है। डोरंडा फायर स्टेशन के लिए 9304953404, धुर्वा के लिए 9304953408, पिस्का मोड़ के लिए 9304953405 और ऑड्रे हाउस के लिए 9304953406 नंबर जारी किया गया है।

वहीं, बिजली विभाग का मुख्य विद्युत नियंत्रण कक्ष स्काडा सेंटर, कुसई कॉलोनी, डोरंडा में 6 से 9 नवंबर तक 24 घंटे काम करेगा। यहां तीन शिफ्टों में दो-दो कर्मचारी तैनात रहेंगे। बिजली संबंधी शिकायत के लिए मुख्य नियंत्रण कक्ष के नंबर 9431135682 और जन समस्या निवारण केंद्र के नंबर 9031110118, 9031110119 और 9031110120 पर संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस हेल्प और पानी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

सुरक्षा या किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के लिए एसएसपी रांची के मोबाइल नंबर 9431706136, सिटी एसपी 9431706137, ग्रामीण एसपी 9431706138 और कोतवाली एएसपी 9431770077 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा सिटी डीएसपी 9431706139, सदर डीएसपी 9431102090 और हटिया डीएसपी 9431706143 के नंबर भी जारी किए गए हैं।

प्रशासनिक तैयारियों के साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रशासनिक तैयारियों के साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

जुआ अड्डों की सूचना भी पुलिस को दी जा सकती है। पेयजल की समस्या के समाधान के लिए बूटी में 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके नंबर 8863016796 और 8546051917 हैं। क्षेत्रवार शिकायतों के लिए अनु मानकी (बूटी, कोकर, कडरू और जिला स्कूल) 8271021891, अनंत कुमार सिंह 8210822510, अखिलेश सिंह 9431178304, प्रमोद सिन्हा 8969448444 और 9973079086, सचिन्द्र मोहन झा 9454322474 तथा ऋषभ देव त्रिपाठी 9110925119 पर संपर्क किया जा सकता है।

पटाखे जलाते समय सावधानी जरूरी

प्रशासनिक तैयारियों के साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। सर्जन और बर्न विशेषज्ञ डॉ. अनंत सिन्हा के अनुसार, पटाखे से जलने पर प्रभावित हिस्से पर 15 से 20 मिनट तक लगातार नल का पानी डालना चाहिए। बर्फ, टूथपेस्ट, घी या आलू नहीं लगाना चाहिए। अनार जमीन पर रखकर फुलझड़ी से जलाएं।

रॉकेट के लिए प्लास्टिक की जगह कांच की बोतल इस्तेमाल करें। आलू बम हाथ में पकड़कर न जलाएं। पटाखा नहीं जलने पर तुरंत उसके पास न जाएं। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राहुल प्रसाद ने आंख में चिंगारी या कण जाने पर आंख नहीं रगड़ने और चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी है।

वहीं, त्वचा विशेषज्ञ डॉ. नेहा रानी ने धुएं और रासायनिक कणों से होने वाली जलन से बचने के लिए खुले और हवादार स्थान पर पटाखे जलाने को कहा है। बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें और हर समय उनके साथ बड़े मौजूद रहें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top