भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर में बिजली करंट लगने से महिला की मौत, शोक



भास्कर न्यूज | तुपकाडीह पेटरवार थाना क्षेत्र की पिछरी दक्षिणी पंचायत के हथिया पत्थर निवासी स्व. मोती सिंह की 35 वर्षीय पत्नी मनीषा देवी की गुरुवार को घर में बिजली करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतका अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गई हैं। करीब दो वर्ष पहले बीमारी के कारण उनके पति मोती सिंह का निधन हो गया था। इसके बाद मनीषा ही तीनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। अब मां की असामयिक मौत से तीनों बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई है। बताया जाता है कि मनीषा घर का दरवाजा खोल रही थीं। इसी दौरान बाहर लगे बल्ब का तार दरवाजे में फंस गया। वह तार को हटाने लगीं, तभी उसमें प्रवाहित बिजली की चपेट में आ गईं। करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विद्युत विभाग के अधिकारी तुलसीदास महतो ने कहा कि घरों में बिजली के तारों और उपकरणों की नियमित जांच किसी प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन से करानी चाहिए। बिजली संबंधी खराबी आने पर जल्दबाजी में खुद मरम्मत करने से बचना चाहिए। लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top