भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में सजी तिब्बतीयन मार्केट, बच्चों से बुजुर्गों तक के लिए ट्रेंडी...


Last Updated:

पलामू के मेदिनीनगर में तिब्बतीयन मार्केट सज गई है. यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए गर्म कपड़े मिल रहे हैं. इस बार फर वाले मुलायम कपड़ों की विशेष मांग है. बाजार में 100 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की रेंज उपलब्ध है.

ख़बरें फटाफट

पलामूः सर्दियों का मौसम शुरू होते ही गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो जाती है. ऐसे में हर कोई अपनी पसंद और बजट के अनुसार स्वेटर, जैकेट और अन्य गर्म कपड़ों की तलाश करता है. अगर आप भी इस विंटर सीजन में कुछ नया और आरामदायक पहनना चाहते हैं, तो पलामू का तिब्बतीयन मार्केट आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए गर्म कपड़ों का शानदार कलेक्शन सजाया गया है. खास बात यह है कि इस बार बाजार में फर मटेरियल के मुलायम और आरामदायक कपड़ों पर विशेष फोकस किया गया है, जो ठंड से बचाने के साथ पहनने में भी काफी सुकून देते हैं.

दरअसल, पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के छह मुहान चौक पर हर साल की तरह इस बार भी तिब्बतीयन रेफ्यूजी मार्केट लगाया गया है. यहां कुल पांच दुकानें सजी हैं, जिनमें मेंस, विमेंस और किड्स के लिए अलग-अलग डिजाइन और रेंज के गर्म कपड़े उपलब्ध हैं. मार्केट में सुबह 8:30 बजे से रात 8:30 बजे तक खरीदारी की जा सकती है.

100 रुपये से शुरू हैं बच्चों के गर्म कपड़े
दुकानदार तेनजिन ने बताया कि बच्चों के लिए जीरो साइज से ही गर्म कपड़ों की रेंज उपलब्ध है. इनकी कीमत 100 से 700 रुपये तक है. बच्चों के लिए खास फर के मुलायम स्वेटर भी मिल रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 350 रुपये है. वहीं, पांच से 16 साल तक के बच्चों के लिए हुडी, बटन वाले और बिना बटन वाले स्वेटर समेत कई डिजाइन उपलब्ध हैं. छोटे बच्चों के लिए सेट और सिंगल पीस दोनों तरह के कपड़े रखे गए हैं.

युवाओं के लिए टू इन वन और फोर इन वन जैकेट
युवाओं के बीच इस बार हुडी, टू इन वन, थ्री इन वन और फोर इन वन जैकेट की खास डिमांड है. इसके अलावा फर के स्वेटर भी उपलब्ध हैं. इनकी कीमत 600 से 2000 रुपये तक है. महिलाओं के लिए फर स्वेटर, हेयर स्वेटर, कार्डिगन, टॉप्स और लॉन्ग ब्लेजर का कलेक्शन आया है. महिलाओं के गर्म कपड़ों की रेंज 500 रुपये से शुरू होकर करीब 3000 रुपये तक है. वहीं, बुजुर्गों के लिए स्वेटर, जैकेट, इनर समेत कई जरूरी गर्म कपड़े 400 से 700 रुपये तक में उपलब्ध हैं.

1980 से पलामू में सज रहा है बाजार
तेंजिन रोड्रिग्स ने बताया कि उनके दादाजी ने वर्ष 1980 में पलामू में इस बाजार की शुरुआत की थी. तब से यह परंपरा लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि डालटनगंज के लोगों का हर साल भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता है. पहले ऊनी कपड़ों की मांग अधिक रहती थी, लेकिन समय के साथ फर मटेरियल के कपड़ों की लोकप्रियता बढ़ी है. इसी को देखते हुए इस बार फर के स्वेटर, मफलर, कोट और अन्य मुलायम कपड़ों की अधिक वैरायटी लाई गई है. उनका कहना है कि विंटर सीजन के लिए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखकर खास कलेक्शन तैयार किया गया है.

Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top