भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Canva Layoffs | Employees Get MacBook, Healthcare & Severance Package


  • Hindi News
  • Career
  • Canva Layoffs | Employees Get MacBook, Healthcare & Severance Package

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑनलाइन डिजाइन और पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म विदेशी कंपनी कैनवा ने अपने वर्कफोर्स में 22% से ज्यादा की कटौती का ऐलान किया है। कंपनी के इस फैसले से कम से कम 1,271 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। हो सकता है कंपनी में उनका रोल बदले या फिर उन्हें सेंट्रल हब्स में रिलोकेट किया जाए। अब कंपनी अपनी टीम को छोटा करके उसे अधिक जिम्मेदारी देना चाहती है।

कैनवा की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में बताया कि इस कंपनी की ग्रोथ एक दशक में पहली बार इतनी कम हुई है। उन्होंने इस रीऑर्गनाइजेशन को कंपनी के 13 साल के इतिहास का सबसे कठिन समय बताया है।

छटनी के बाद भी दी कई सुविधाएं

कैनवा के 37 देशों में 5700 वर्कर्स हैं जिसमें भारत भी शामिल है। ये अभी तय नहीं किया गया है कि कंपनी किस टीम या देश के कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

हालांकि कंपनी में लेऑफ की खबर इन दिनों काफी आम है। लेकिन इसके इस कंपनी से जुड़ी जो खास खबर है, वो यह है कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को छटनी के बाद भी कई सुविधाएं दी हैं।

फ्री में मैकबुक देगी कंपनी

कैनवा लेऑफ करने वाले हर कर्मचारी को कंपनी की ओर से मैकबुक दे रही है। कंपनी की सीईओ मेलानी पर्किन्स ने कहा कि मैं जानती हूं कि हर कर्मचारी के पास अपना खुद का लैपटॉप नहीं होता। इसलिए यहां से जाने वाले हर कर्मचारी को लैपटॉप दिया जाएगा।

अपना स्टार्टअप या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए 10,000 डॉलर की ग्रांट के लिए आवेदन का मौका मिलेगा।

कंपनी में छटनी से प्रभावित कर्मचारियों को कैनवा लिंक्डइन प्रीमियम का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। यह एक ऐसे पैकेज का हिस्सा है, जिसमें वन-टू-वन करियर कोचिंग और इंटरव्यू की तैयारी शामिल है।

एक साल तक मिलेगा हेल्थकेयर कवरेज

इसके अलावा, जिन देशों में कैनवा अभी हेल्थकेयर कवरेज की सुविधा दे रही है, वहां वह 12 महीनों तक यह कवरेज देना जारी रखेगी। कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों को भी एक साल तक कंपनी के कर्मचारी सहायता कार्यक्रम का लाभ मिलता रहेगा।

10 हजार डॉलर की ग्रांट

कैनवा अपने कलेक्टिव फंड से उन प्रभावित कर्मचारियों को 10,000 डॉलर की ग्रांट (अनुदान) देगा, जो अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या अपना प्रोजेक्ट चलाना चाहते हैं। कंपनी ने कहा है कि इस ग्रांट का उपयोग करके जो कुछ भी बनाया जाएगा, उसमें कंपनी कोई मालिकाना हक या इक्विटी नहीं मांगेगी। कर्मचारियों के पास अपनी रुचि दर्ज कराने के लिए 14 दिसंबर तक का समय है।

प्रभावित कर्मचारियों के पास सप्ताह के अंत तक स्लैक (Slack) और जीमेल (Gmail) का एक्सेस बना रहेगा, जिससे कंपनी यह तय कर सकगी कि उन्हें अपनी टीमों को कब और कैसे सूचित करना है।

सीईओ ने 19 साल की उम्र में शुरू किया ब्रांड

19 साल की उम्र में मेलानी पर्किन्स ने डिजाइन सॉफ्टवेयर को सिंपल, ऑनलाइन और आसानी से समझ में आने वाला बनाने के लिए कैनवा की शुरुआत की। इसका मकसद लोगों के लिए लोगो, पोस्टर और बिजनेस कार्ड डिजाइन करना और आसान बनाना था। जहां यूजर्स फोटो अपलोड कर प्रीसेट फिल्टर और फॉन्ट से डिजाइन कस्टमाइज कर सकें।

————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें

राजेश बिंदल NCLAT के नए चैयरमैन बने:जिला अदालतों में डिजिटल रजिस्टर लागू किया, सुप्रीम कोर्ट से रिटायर

पूर्व सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने 5 नवंबर 2026 को पदभार संभाला। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top