भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित कुम्हार टोली की घटना:घर से लापता बच्चे का...




डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित कुम्हारटोली में घर से लापता 3 साल के बच्चे का शव शनिवार की सुबह श्मशान घाट के पास नाले से बरामद किया गया। मृत बच्चे का नाम अरनव कुमार है। अरनव के माता-पिता समेत पूरा परिवार डोरंडा के कुम्हार टोली में रहते हैं। अरनव शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे अपने घर से अचानक गायब हो गया था। इसके बाद उसकी चाची प्रीति कुमारी ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। पीड़ित परिजन लगातार लापता बच्चे की कुशल बरामदगी के लिए दुआएं कर रहे थे, लेकिन अचानक शनिवार की सुबह नाला किनारे से शव मिला। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे का शव मिलने की जानकारी पूरे इलाके में फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस तुरंत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में हत्या और हादसा के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि आखिर घर से लगभग 100 मीटर दूर बच्चा कैसे पहुंचा। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। छत से कपड़ा लाने गई मां, 10 मिनट में ही बच्चा हो गया गायब दीपावली को लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। घर की महिलाएं भी बाजार से खरीदारी करने में जुटी थीं। पीड़ित मां मनीषा कुमारी ने छठ त्योहार की तैयारी शुरू कर दी थी। वह सूखा कपड़ा लाने के लिए शाम लगभग 4 बजे बच्चे को घर के दरवाजे पर छोड़कर छत पर गई थी। 10 मिनट बाद ही छत से कपड़ा लेकर नीचे उतरी तो बच्चा गायब था। तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी बच्चे के बारे में कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पूरे परिवार को जानकारी दी गई। थाने में भी लिखित शिकायत की। दुश्मनी कनेक्शन खंगाल रही पुलिस, टेक्निकल टीम ने भी शुरू की जांच बच्चा का शव मिलने के बाद पुलिस अब टेक्निकल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब परिजनों से बातचीत कर इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि पीड़ित परिवार के किसी सदस्य का कोई पुरानी दुश्मनी है या नहीं। पीड़ित परिजनों से मोबाइल पर संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि पता चल सके कि कोई संदिग्ध व्यक्ति सामने आया है या नहीं। पीड़ित परिजनों का आरोप – बच्चे की हत्या कर नाले में फेंका गया है बच्चे का शव नाले से बरामद होने के बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। बच्चे को अकेला देखकर घर के दरवाजे से किसी ने उठाया है और जब पुलिस सक्रिय हुई तो उसकी हत्या कर नाले में फेंक दिया गया है। पीड़ित फूफा नीरज सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। बच्चे की आंख के नीचे एक जख्म का निशान है। शव देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे आंख के नीचे किसी नुकीले हथियार से छेद किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top