भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पत्नी से विवाद के बाद दुकान में फंदे से लटका:शराब पीकर घर...




पत्नी से विवाद के बाद 40 वर्षीय विनय यादव का शव दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना तिलैया थाना क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित बजरंग नगर चौक के पास की है। घटना बीती रात की है। परिजनों के अनुसार, विनय शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। इसके बाद विनय घर की कुंडी बाहर से लगाकर निकल गया। वह पास में स्थित दुकान पर पहुंचा। इस दुकान में टेंट हाउस का सामान रखा जाता था। विनय ने दुकान का शटर गिरा दिया। इसके बाद अंदर फांसी लगा ली। इधर, काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान होने लगे। घर में शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। लोगों ने घर की कुंडी खोली। इसके बाद विनय की तलाश शुरू की गई। परिजन और स्थानीय लोग दुकान पहुंचे। वहां शटर के अंदर विनय फंदे से लटका मिला। यह देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बॉडी उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली। शुरुआती पूछताछ में शराब के नशे में घर आने और पत्नी से विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित परिस्थितियों की भी जांच की। फिलहाल मामले में किसी अन्य पहलू की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। टेंट हाउस में काम करता था विनय थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में शराब पीकर घर आने के बाद पत्नी से विवाद होने की जानकारी मिली है। इसके बाद विनय के दुकान में जाकर फांसी लगाने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, विनय एक टेंट हाउस में काम करता था। जिस दुकान में उसका शव मिला, वहां टेंट हाउस का सामान रखा जाता था। दुकान का इस्तेमाल सामान रखने के लिए किया जाता था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top