भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में सात लोगों की मौत का मामला:पिता के अंतिम संस्कार के...




हजारीबाग में सोमवार को सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सभी लोग गिरिडीह से अंतिम संस्कार के लिए बुजुर्ग कुंजो प्रजापति का शव लेकर सवारी वाहन से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान चौपारण स्थित दनुआ घाटी में टैंकर और ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ। यह हादसा गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत मुंडरो पंचायत के बिहारो गांव के सलैयाटांड़ के एक ही परिवार और उनसे जुड़े लोगों पर कहर बनकर टूटा। घटना की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। जिस घर से सोमवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए लोग निकले थे, वहां अब एक साथ कई मौतों की खबर से चीख-पुकार मच गई। अंतिम संस्कार वाराणसी में करने की थी इच्छा इस दर्दनाक हादसे में मृतकों में कुंजो प्रजापति के पुत्र राजू पंडित, बड़ी बहू बुधनी देवी, दामाद धोकल पंडित, जीजा रामेश्वर पंडित और पड़ोसी रामकिशुन मंडल शामिल हैं। मृतकों के पड़ोसी राजेश मंडल ने बताया कि 90 वर्षीय कुंजो प्रजापति का रविवार को निधन हो गया था। कुंजो प्रजापति की इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाए। राजू सुबह पहुंचा था फ्लाइट से इसी इच्छा को पूरा करने के लिए परिवार के लोगों ने उनके पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाने का निर्णय लिया था। परिवार के छोटे बेटे राजू पंडित मुंबई में रहकर काम करते थे। पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद वह सोमवार की सुबह करीब चार बजे फ्लाइट से मुंबई से घर पहुंचे थे। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने वाराणसी जाने की तैयारी की। सोमवार की सुबह 19 लोग एक सवारी गाड़ी में सवार होकर वाराणसी के लिए रवाना हुए। इनमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और पड़ोसी शामिल थे। सभी लोग बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में उनकी गाड़ी भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। पांच लोगों की घटनास्थल पर और दो की मौत इलाज के दौरान हो गई। हादसे में 12 लोग जख्मी हुए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top