भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

pickup van overturns after truck collision in hazaribagh 7 dead 12 injured


Last Updated:

Hazaribagh Accident News: झारखंड के हजारीबाग में दानुआ घाटी के पास वाराणसी शव ले जा रही पिकअप वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने घटना पर गहरा दुख जताया है.

ख़बरें फटाफट

झारखंड में अंतिम संस्कार का सफर बना दर्दनाक! 7 की मौत और 12 घायलZoom

झारखंड के हजारीबाग में ट्रक की टक्कर से 7 लोगों की मौत और 12 घायल हो गए.

Hazaribagh Accident News: झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतिम संस्कार के लिए शव और परिजनों को लेकर जा रही पिकअप वैन को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, घायलों में तीन की हालत गंभीर है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

दानुआ घाटी के पास हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, पिकअप वैन सुबह करीब 10:30 बजे दानुआ घाटी के पास महानैतांड़ में रुकी थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन पलट गई और उसमें सवार कई लोग सड़क पर गिर पड़े. चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

12 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
हादसे में घायल 12 लोगों को हजारीबाग और बरही के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग में घायलों का इलाज कर रहे डॉ. आशुतोष झा ने बताया कि एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) रेफर किया गया है.

सात मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान ढोकला कुमार (45), बुधनी देवी (50), रामकिसुन महतो (50), रामेश्वर कुमार (70) और राजू पंडित (40) के रूप में हुई है. इसके अलावा सावित्री देवी और रुबिया देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. दोनों की उम्र की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी.

अर्जुन मुंडा ने जताया दुख 
इस भीषण हादसे पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दुख जताया है. उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वाराणसी में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा परिवार इस दुखद हादसे का शिकार हो गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली. वहीं, बरही विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए. दूसरी ओर, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजकिशोर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और चिकित्सकों से घायलों के बेहतर इलाज को लेकर चर्चा की. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

पूर्व विधायक ने उठाए कई सवाल
हादसे की जानकारी मिलने पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने बरकट्ठा से दनुआ घाटी तक सड़क की जर्जर स्थिति और निर्माण कार्य में कथित लापरवाही पर सवाल उठाए. पूर्व विधायक ने कहा कि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. उन्होंने संबंधित विभाग और सरकार से सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी पहल करने की मांग की.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top