भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झोपड़ी में युवक का शव मिला:पास में शराब की खाली बोतलें और...




बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3C की एक झोपड़ी में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को सुबह झोपड़ी में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। वहां मृतक के पास शराब की खाली बोतलें और कई डिस्पोजल ग्लास मिले। डीएसपी ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, मृतक की भतीजी की मां यानी उसकी भाभी का बीती रात निधन हो गया था। इसकी जानकारी देने के लिए भतीजी सुबह झोपड़ी में आई थी। उस समय मृतक बाहर धूप सेक रहा था। उसने तबीयत ठीक नहीं होने और सीने में तेज दर्द की बात कही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक लंबे समय से लिवर और किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में शराब के अधिक सेवन और बीमारी से मौत की आशंका है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top