भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो के संतोष महतो 60 डिसमिल में लगाया फूलगोभी, 1.85 लाख हुई...


होमफोटोकृषि

बोकारो के संतोष महतो 60 डिसमिल में लगाया फूलगोभी, 1.85 लाख हुई कमाई

Last Updated:

Earnings from cauliflower farming: खेती को अगर सही प्लानिंग और समय के साथ किया जाए, तो यह अच्छी कमाई का जरिया बन सकती है. इसका मिसाल बोकारो के पेटरवार प्रखंड के किसान संतोष महतो हैं, जो 60 डिसमिल जमीन पर फूलगोभी की खेती कर मोटी आमदनी कर रहे हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.

लोकल 18 से खास बातचीत में किसान संतोष ने बताया कि वह पेशेवर किसान हैं. वह बचपन से ही खेती-किसानी करते आ रहे हैं. उन्होंने सितंबर महीने में फूलगोभी की बुवाई की थी. जहां सामान्य तौर पर बुवाई के करीब 60 से 70 दिनों में फूलगोभी की फसल तैयार हो जाती है.

इस दौरान बाजार में भी फूलगोभी की अच्छी मांग रहती है, जिससे किसानों को बेहतर कीमत मिलने की संभावना रहती हैं. ऐसे में इस बार उनकी फूलगोभी की खेती लहलहा उठी है. किसान संतोष महतो के अनुसार, फूलगोभी की खेती के लिए सितंबर से दिसंबर तक का समय काफी अच्छा माना जाता है.

इस अवधि में फसल तैयार होने पर किसानों को बाजार में अच्छे भाव मिलते हैं. किसान संतोष महतो ने बताया कि 60 डिसमिल जमीन में फूलगोभी की खेती से करीब 100 से 120 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यदि बाजार में फूलगोभी का थोक भाव औसतन 20 रुपये प्रति किलो भी मिलता है, तो 100 क्विंटल उत्पादन से करीब 2 लाख रुपये की कुल बिक्री कमाई हो जाती है. वहीं, खेती में बीज, खाद, दवा और अन्य खर्चों को मिलाकर करीब 15 हजार रुपये की लागत आती है. इस हिसाब से 2 लाख रुपये की कुल बिक्री में से लागत घटाने पर लगभग 1 लाख 85 हजार रुपये कि कमाई की जा सकती है.

किसान संतोष महतो ने बताया कि फूलगोभी की खेती में अक्सर कीटों का प्रकोप देखने को मिलता है. ऐसे में किसानों को फसल की नियमित निगरानी करनी चाहिए और कीटों के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उचित दवा का छिड़काव करना चाहिए. इससे फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top