भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

₹1,000 या ₹3,500… किसे मिलेगी कितनी पेंशन? ओडिशा सरकार ने किया बड़ा...


होमताजा खबरदेश

₹1,000 या ₹3,500… किसे मिलेगी कितनी पेंशन? ओडिशा सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Last Updated:

ओडिशा सरकार ने मधु बाबू पेंशन योजना का दायरा बढ़ाकर 5 लाख से ज्यादा नए लोगों को जोड़ दिया है. अब 41 लाख से अधिक लोगों को हर महीने पेंशन मिलेगी. जानें किसे कितने रुपये मिलेंगे और कब से खाते में पैसा आने लगेगा.

₹1,000 या ₹3,500... किसे मिलेगी कितनी पेंशन? ओडिशा सरकार ने किया बड़ा ऐलानZoom

ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान (AI Generated Image)

भुवनेश्वर/बालासोर: सोचिए, अगर 60 साल की उम्र पूरी होते ही आपको पेंशन मिलने लगे और इसके लिए महीनों तक किसी का इंतजार भी न करना पड़े, तो कितनी राहत मिलेगी! ओडिशा सरकार ने बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए ऐसा ही बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मधु बाबू पेंशन योजना का दायरा बढ़ाते हुए 5 लाख से ज्यादा नए लोगों को इसमें शामिल किया है.

अब पेंशन पाने वालों की संख्या बढ़कर 41 लाख से ज्यादा हो गई है. इतना ही नहीं, सरकार ने पेंशन के लिए आवेदन से लेकर पैसे मिलने तक की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए नया पोर्टल भी लॉन्च किया है. आइए जानते हैं, किसे कितनी पेंशन मिलेगी और कब से खाते में पैसे आने शुरू होंगे.

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को बालासोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना के विस्तार और नए पोर्टल की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि योजना के तहत हर लाभार्थी को हर महीने 1,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी. पहले इस योजना के तहत करीब 36.75 लाख लोग पेंशन लेते थे. अब 5 लाख से ज्यादा नए लोगों के जुड़ने से लाभार्थियों की संख्या बढ़ गई है. इस विस्तार से राज्य सरकार पर हर साल करीब 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा.

15 नवंबर को मिलेगा बकाया पैसा

मुख्यमंत्री ने बताया कि नए लाभार्थियों को अक्टूबर महीने से बकाया पेंशन का पैसा दिया जाएगा. इसके लिए जिला स्तर पर 11 और 12 नवंबर को विशेष कार्यक्रम होंगे. वहीं, ब्लॉक स्तर पर 13 और 14 नवंबर को पेंशन बांटी जाएगी.

जो लोग इन कार्यक्रमों में पेंशन नहीं ले पाएंगे, उन्हें 15 नवंबर को ग्राम पंचायत या शहरी वार्ड कार्यालय में नकद पैसा दिया जाएगा. सरकार ने यह भी घोषणा की है कि दिसंबर से सभी पुराने और नए लाभार्थियों को हर महीने की 15 तारीख को नियमित रूप से पेंशन मिलेगी.मुख्यमंत्री ने बताया कि 80 साल की उम्र पूरी करने वाले लाभार्थियों को हर महीने 3,500 रुपये की बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी. इसके लिए उन्हें दोबारा आवेदन करने या नया फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी.

पेंशन के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पेंशन पाने के लिए लाभार्थियों की संख्या तय होती थी. ऐसे में कई लोगों को जगह खाली होने तक इंतजार करना पड़ता था. अब 60 साल की उम्र पूरी करने वाले लोग आवेदन करके योजना में अपना नाम जुड़वा सकते हैं. सरकार का कहना है कि नए पोर्टल से आवेदन, जांच और पेंशन भुगतान की प्रक्रिया आसान होगी.

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि ई-केवाईसी की वजह से रुकी पेंशन की समस्याओं को ठीक किया जा रहा है. करीब 19 लाख लोगों की परेशानी दूर हो चुकी है, जबकि बाकी मामलों को एक महीने में सुलझाने का लक्ष्य रखा गया है.

About the Author

Harshita Patel

Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top