भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में एक घर से चार नाबालिग बच्चियां मिलीं:मानव तस्करी का शक;...




पलामू के मेदिनीनगर में श्रीराम पथ रोड स्थित एक घर से परहिया समुदाय की चार नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया गया। उन पर घरेलू काम कराने, मारपीट करने और घर नहीं जाने देने के आरोप दंपती पर लगे हैं। मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। रेस्क्यू की गई बच्चियों में एक की उम्र 7 साल और तीन की उम्र 13 साल है। बच्चियों ने बताया कि उनसे झाड़ू-पोछा लगाने, बर्तन और कपड़े धोने का काम कराया जाता था। दंपती ने दो अन्य बच्चियों को अपने रिश्तेदार के घर भी भेजा था। बच्चियों को रखने वाली महिला स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी है। बच्चियों में दो सगी बहनें भी मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ। बताया गया कि प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चियां छत से कूदकर पड़ोस के घर पहुंच गईं। वहां के लोगों ने उनसे पूछताछ की और पुलिस व बाल कल्याण समिति को सूचना दी। बाल संरक्षण टीम दोनों बच्चियों को रेस्क्यू करने पहुंची, तब पता चला कि उसी घर में दो और नाबालिग बच्चियां रह रही हैं। सभी बच्चियां चैनपुर इलाके की रहने वाली हैं। इनमें दो सगी बहनें भी हैं। बाल कल्याण समिति के सामने दिए बयान में बच्चियों ने कहा कि वे घर जाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया जाता था और उनके साथ मारपीट की जाती थी। बच्चियों के पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चियों को दिलीप कुमार के घर में रखा गया था। मामले की जांच प्रोवेशन ऑफिसर करेंगे। चारों बच्चियों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग होगी। बच्चियों के पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अहातु थाना प्रभारी रितेश लकड़ा ने बताया कि एक घर से बच्चियों को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी मिली है। सीडब्ल्यूसी से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top