भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अब कश्मीर ही नहीं, कोडरमा में भी उगेंगे सेब, नर्सरी में मिल...


होमताजा खबरकृषि

अब कश्मीर ही नहीं, कोडरमा में भी उगेंगे सेब, नर्सरी में मिल रहा ग्राफ्टेड पौधा

Last Updated:

Koderma Apple Cultivation: कोडरमा की गर्म जलवायु में भी अब सेब की खेती संभव हो गई है. यहां सत्यम नर्सरी में हरमन-99 वैरायटी का पौधा उपलब्ध है, जो 40 से 50 डिग्री तापमान में भी उग सकता है और तीन साल में फल देता है. यह एक ग्राफ्टेड पौधा है.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा. सेब को आमतौर पर ठंडे और पहाड़ी इलाकों में उगाया जाने वाला फल माना जाता है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में सेब की बड़े पैमाने पर खेती होती है. यही वजह है कि झारखंड जैसे गर्म जलवायु वाले राज्य में रहने वाले लोग अब तक सेब के पेड़ को अपने घर के बगीचे में लगाने की कल्पना ही करते रहे हैं. लेकिन बदलते समय के साथ बागवानी के क्षेत्र में नई किस्मों के आने से यह धारणा बदल रही है. अब कोडरमा के लोग भी अपने घर के आंगन और बगीचे में सेब का पेड़ लगा सकेंगे और आने वाले तीन वर्षों में अपने ही पेड़ से ताजे सेब तोड़ने का आनंद उठा सकेंगे.

40 से 50 डिग्री तापमान पर भी आसानी से उगेगा यह सेब का पौधा
झुमरी तिलैया शहर के रांची-पटना रोड स्थित संत जोसेफ स्कूल के समीप संचालित सत्यम नर्सरी के संचालक पिंकू कुमार ने बताया कि अब उनके यहां हरमन-99 वैरायटी के सेब का ग्राफ्टेड पौधा उपलब्ध है. इस किस्म की खासियत यह है कि इसे 40 से 50 डिग्री सेल्सियस तक तापमान वाले इलाकों में भी उगाया जा सकता है. खास बात यह है कि इस पौधे को लगाने के लिए लोगों को कश्मीर या किसी ठंडे प्रदेश जैसी जलवायु की जरूरत नहीं होगी. कोडरमा की मिट्टी में भी लोग अब इस पौधे को लगाकर 3 साल बाद फल पा सकेंगे.

पीले रंग पर लाल धारियों वाले होते हैं फल
पिंकू कुमार ने बताया कि हरमन-99 किस्म के सेब का फल देखने में काफी आकर्षक होता है. इसके फल पीले रंग के होते हैं, जिन पर लाल रंग की धारियां दिखाई देती हैं. इसका गूदा नरम और रसदार होता है, जबकि स्वाद में यह मीठा होता है. सेब को पहले से ही पौष्टिक फलों में शामिल किया जाता है. ऐसे में घर के बगीचे में इस किस्म का पौधा लगाकर परिवार के लोग अपने लिए ताजे फल प्राप्त कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि यह ग्राफ्टेड पौधा है. इसलिए सामान्य बीज से तैयार किए गए पौधों की तुलना में इसमें फल आने में कम समय लगता है. पौधा लगाने के करीब तीन साल बाद ही इसमें फल लगने शुरू हो जाते हैं. यही वजह है कि घरों में बागवानी का शौक रखने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है.

गोबर की पुरानी खाद और वर्मी कंपोस्ट से होगा बेहतर विकास
उन्होंने पौधे को लगाने के तरीके के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोडरमा की मिट्टी में इस पौधे को आसानी से लगाया जा सकता है. हालांकि, बेहतर विकास और अच्छी बढ़त के लिए पौधा लगाने से पहले मिट्टी में गोबर की पुरानी खाद और वर्मी कंपोस्ट मिलाना फायदेमंद रहता है. इससे पौधे को जरूरी पोषण मिलता है और उसकी जड़ों का विकास बेहतर तरीके से होता है. पौधा लगाते समय मिट्टी को अच्छी तरह तैयार करना चाहिए, ताकि शुरुआती अवस्था में ही पौधे को पर्याप्त पोषण मिल सके.

अमरूद के पौधे जैसी सामान्य देखभाल की जरूरत
पिंकू कुमार ने बताया कि हरमन-99 सेब के पौधे की देखभाल के लिए किसी विशेष तकनीक या बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता नहीं है. जिस प्रकार लोग अपने घरों में अमरूद के पौधे की सामान्य देखभाल करते हैं, उसी तरह इस पौधे को भी संभाल सकते हैं. समय-समय पर पानी देना, पौधे की स्थिति के अनुसार खाद उपलब्ध कराना और सामान्य देखरेख करना पर्याप्त है. इससे घर के बगीचे में भी पौधे को विकसित किया जा सकता है.

नर्सरी से पौधा ले जाकर कई लोग लगा चुके हैं पेड़
उन्होंने बताया कि सत्यम नर्सरी से अब तक कई लोग हरमन-99 किस्म के सेब का पौधा ले जाकर अपने घरों और बगीचों में लगा चुके हैं. करीब तीन साल पहले लगाए गए पौधों में अब फल लगने भी शुरू हो गए हैं. इससे स्थानीय स्तर पर लोगों की रुचि इस नई किस्म के प्रति बढ़ रही है. दूसरे लोग भी ऐसा कर सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top