भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर:एक चालक की मौत; दूसरा घायल,...




कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवादा चौक के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक घायल हो गया। दुर्घटना बीती रात की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतक की पहचान सतगावां थाना क्षेत्र के डुमरी (नसरगंज) गांव निवासी सोनू कुमार तिवारी (32) के रूप में हुई है। तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक गिरिडीह से डोमचांच जा रहा था। वहीं, दूसरा खाली ट्रक झुमरीतिलैया से नवलशाही की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि खाली ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। नवादा चौक के पास तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक को देखकर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। आधे घंटे तक ट्रक में फंसा रहा चालक हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल नवलशाही पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गिट्टी लदे ट्रक के चालक को किसी तरह बाहर निकालकर एंबुलेंस से कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक वाहन के क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया था। उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे तक चालक ट्रक के अंदर ही फंसा रहा। इसके बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया। पुलिस वैन से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक सोनू कुमार तिवारी के पिता का नाम सविता तिवारी बताया गया है। एक घंटे सड़क रहा बाधित दुर्घटना के बाद कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर आवागमन काफी देर तक प्रभावित रहा। सड़क पर दोनों ट्रकों के क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य के साथ यातायात व्यवस्था संभाली। बाद में जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटाकर किनारे किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग पर परिचालन दोबारा शुरू कराया जा सका। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय तक वाहनों की कतार लगी रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top