![]()
सीआईडी ने जेपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितता की जांच के दौरान दाखिल दूसरी चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच के अनुसार, 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास कराने के लिए अभ्यर्थियों और सेटिंग कराने वाले गिरोह के बीच पूरा सिंडिकेट काम कर रहा था। इसका सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि डीएसपी, बीडीओ और सीओ जैसे प्रशासनिक पदों के लिए लाखों रुपए की सौदेबाजी किसी होटल, दफ्तर या गुप्त ठिकाने पर नहीं, बल्कि सुबह की मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी। चार्जशीट के मुताबिक, अभ्यर्थी रौशन केरकेट्टा लंबे समय से रांची में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान रोजाना मॉर्निंग वॉक पर उसकी मुलाकात उमाकांत उरांव से हुई। बातचीत बढ़ी तो उमाकांत ने उसे बताया कि जेएसएससी और जेपीएससी की परीक्षाओं में अच्छी सेटिंग है और सीधे नौकरी लगवाई जा सकती है। -शेष पेज 11 पर 10 लाख पीटी पर, 70 लाख मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू से पहले देने की डील इसके बाद डीएसपी, बीडीओ और सीओ जैसे पदों पर चयन कराने के लिए एसटी वर्ग के अभ्यर्थी रौशन से 80 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। रकम वसूलने के लिए गिरोह ने तीन किस्तों का फॉर्मूला बनाया था। तय हुआ कि पीटी का रिजल्ट आते ही पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपए देने होंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से पहले 35-35 लाख रुपए की दो किस्तें चुकानी थीं। अभ्यर्थी चयन के बाद पैसे देने से मुकर न जाए, इसके लिए गिरोह ने उसके सभी मूल प्रमाणपत्र पहले ही अपने पास जमा करा लिए थे। इन्हें गारंटी के तौर पर रखा गया था। दो पेपर में 20 व 30 सवाल ही हल किए, रिजल्ट में मिले 87-88 अंक सेटिंग का खेल सिर्फ सौदेबाजी तक सीमित नहीं था, बल्कि परीक्षा हॉल के भीतर भी पूरी प्लानिंग के साथ फर्जीवाड़ा किया गया। जांच में सामने आया कि रौशन ने दो पेपर में महज 20 और 30 सवालों के ही ओएमआर में गोले भरे थे, लेकिन अंतिम परिणाम में उसके अंक बढ़कर क्रमशः 87 और 88 हो गए। जांच के मुताबिक, अभ्यर्थियों को मुख्य सेटर रमेश कुमार ने कहा था कि परीक्षा हॉल में उन्हीं सवालों के गोले भरें, जिनके जवाब उन्हें पूरी तरह पता हों। योजना थी कि बाद में सिस्टम के जरिए खाली छोड़े गए गोलों को सही जवाबों के रूप में मैनेज कर लिया जाएगा।
Source link