भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर कदमा टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू स्कूल, जहां सरकारी स्कूल में...


Last Updated:

Jamshedpur Government School Science Park: झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक ऐसा सरकारी स्कूल है. जहां बच्चे सिर्फ किताबों में विज्ञान के सिद्धांत नहीं पढ़ते हैं. बल्कि उन्हें अपनी आंखों से देखकर और प्रयोग करके समझने का मौका भी मिलता है. यहां स्कूल परिसर में ही साइंस पार्क बनाया गया है. जहां विज्ञान से जुड़े कई मॉडल लगाए गए हैं. इनकी मदद से बच्चे कठिन से कठिन वैज्ञानिक सिद्धांतों को आसानी से समझ सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि इस साइंस पार्क को तैयार करने में करीब 6 लाख रुपये खर्च किए गए हैं. यह पहल सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विज्ञान की पढ़ाई को रोचक और आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

यह साइंस पार्क जमशेदपुर के कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाया गया है. यहां विज्ञान से जुड़े करीब 20 शैक्षणिक और प्रायोगिक उपकरण लगाए गए हैं. हर उपकरण के साथ उसकी जानकारी देने वाला बोर्ड भी लगाया गया है. ताकि बच्चे मॉडल को देखकर उसके सिद्धांत और उपयोग को समझ सकें. इस तरह विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए गए विषयों को वास्तविक रूप में देखने का अवसर मिलता है.

इस पार्क में समय सूचक ग्लोब, सर्कस ऑफ एनर्जी, सौर जल तापक, अपकेंद्रीय बल, न्यूटन का रंग चक्र मॉडल और आवर्त सारणी जैसे उपकरण शामिल हैं. इसके अलावा पिन होल कैमरा, भूतलाकृतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान, सूर्यघड़ी और कांतकीय तल जैसे मॉडल भी लगाए गए हैं. इनकी मदद से बच्चों को विज्ञान के अलग-अलग विषयों को समझने में सहायता मिलती है.

साइंस पार्क में केवल भौतिक विज्ञान ही नहीं, बल्कि विज्ञान की अन्य अवधारणाओं को समझाने वाले मॉडल भी मौजूद हैं. यहां ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान, गियर-बेल्ट एवं चेन ड्राइव मॉडल, डीएनए मॉडल, पाइथागोरस प्रमेय, कोणीय संवेग और आर्किमिडीज स्क्रू जैसे उपकरण लगाए गए हैं. इसके साथ ही रिवॉल्विंग पेरिस्कोप, दर्पणों के प्रकार, तरंग गति मॉडल और न्यूटन क्रैडल भी विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्कूल में हर दिन विज्ञान की कक्षा के बाद विद्यार्थियों को इस पार्क का भ्रमण कराया जाता है. इससे वे किताबों में पढ़े गए सिद्धांतों को उपकरणों के माध्यम से देखकर समझ सकते हैं. विज्ञान शिक्षिका शिप्रा मिश्रा के अनुसार, इस पार्क को बच्चों को विज्ञान की बारीकियों की जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. फिलहाल स्कूल के विद्यार्थी यहां आकर सीख रहे हैं. इसके अलावा आगे जिले के दूसरे स्कूलों के बच्चों को भी यहां लाने की योजना है.

यह साइंस पार्क बताता है कि अगर पढ़ाई को प्रयोगों से जोड़ा जाए, तो बच्चों के लिए विज्ञान समझना और भी आसान हो सकता है. जमशेदपुर के इस स्कूल की पहल दूसरे सरकारी विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top