भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन जनरेटर ट्रॉली से टकराई:डांड़े और पांडे टोला हॉल्ट के...




गोड्डा जिले के हंसडीहा-भागलपुर रेलखंड पर बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। डांड़े हॉल्ट और पांडे टोला हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर रखी जनरेटर ट्रॉली से गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन टकरा गई। अचानक हुई इस घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और न ही किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना है। जानकारी के अनुसार, गोड्डा से भागलपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन जब डांड़े हॉल्ट और पांडे टोला हॉल्ट के बीच पहुंची, तभी रेलवे पटरी पर मौजूद जनरेटर ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के कारण ट्रेन में अचानक झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर इस तरह की ट्रॉली मौजूद होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर ट्रॉली रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में वहां मौजूद थी? हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। इस मामले में मालदा रेल मंडल के पीआरओ सुकांता मंडल ने बताया कि ट्रेन में पाइलिंग मिसिंग की घटना सामने आई है। आशंका है कि किसी कारणवश पाइलिंग ट्रैक पर आ गई होगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल सबसे बड़ी राहत यह है कि ट्रेन में सवार किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है। रेलवे की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर यह घटना कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कारण क्या थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top