![]()
बोकारो थर्मल | गुजरात के अहमदाबाद से रवाना हुए सैकड़ों जैन तीर्थयात्रियों का जत्था बुधवार सुबह मदार-कोलकाता एक्सप्रेस से बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पहुंचा। जत्थे में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। स्टेशन पर उतरने के बाद सभी श्रद्धालु निजी बसों से पारसनाथ स्थित मधुबन के लिए रवाना हो गए। वहां नवंबर में आयोजित पारंपरिक ज्ञान पंचमी समारोह में शामिल होंगे।यात्रा में शामिल शिक्षिका भावना बेन और अशोक साह ने बताया कि अहमदाबाद से शुरू हुई उनकी यह धार्मिक यात्रा कुल 11 दिनों की है। पारसनाथ के मधुबन स्थित ऐतिहासिक जैन मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद सभी तीर्थयात्री बनारस और अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
Source link