भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शुभेंदु अधिकारी का बंगाल में लेफ्ट और TMC की राजनीति पर बड़ा...


होमताजा खबरदेश

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- लेफ्ट-TMC को बंगाल में उभरने नहीं देंगे

Last Updated:

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने हावड़ा में बड़ा बयान दिया है. अधिकारी ने बंगाल चुनाव जीत के बाद पहली बार वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक त्योहारों और भाषाई मतभेदों का दोहन करने का आरोप लगाया है. जानिए सुवेंदु ने टीएमसी और लेफ्ट पॉवलिक्स पर क्या कहा

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- लेफ्ट-TMC को बंगाल में उभरने नहीं देंगेZoom

पश्चिम बंगाल के एंटी गुंडा बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिली. (फाइल फोटो)

हावड़ा. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को पूर्ववर्ती वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस सरकारों पर राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक त्योहारों, सांस्कृतिक परंपराओं और भाषाई मतभेदों का दोहन करने का आरोप लगाया. अधिकारी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार उस विभाजनकारी और तुष्टीकरण-आधारित राजनीति की वापसी नहीं होने देगी. छठ पूजा से पहले यहां काजीपाड़ा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वाम मोर्चा के 34 साल के शासन और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन ने राज्य के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाया तथा इसकी सदियों पुरानी परंपराओं को कमजोर किया.

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम 34 साल पुराने नास्तिक कम्युनिस्टों और जमात का अनुसरण करने वाली 15 साल पुरानी तृणमूल कांग्रेस दोनों को बंगाल के लोगों से स्थायी रूप से दूर रखने के लिए काम करेंगे. वर्तमान सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें फिर से सिर उठाने का अवसर कभी न मिले.” अधिकारी ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने बंगाल की बहुलतावादी सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने के बजाय समुदायों के बीच विभाजन पैदा करते हुए त्योहारों और धार्मिक अवसरों का उपयोग राजनीतिक ध्रुवीकरण के हथियार के रूप में किया.

महिला सुरक्षा को लेकर सीएम सुवेंदु ने बेहद सख्त संदेश दिए हैं.

विशेष रूप से तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाते हुए उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने सत्ता में अपने 15 वर्षों के दौरान राज्य के पारंपरिक सामाजिक और सांस्कृतिक लोकाचार को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने भाषाई मतभेदों का फायदा उठाकर और दूसरे राज्यों के लोगों को बाहरी बताकर सनातन समुदाय को विभाजित करने की कोशिश की.

बंगाल में टीएमसी और लेफ्ट फिर से जिंदा नहीं होने देंगे- सुवेंदु

मुख्यमंत्री ने कहा, “बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से आने वाले भारतीय नागरिकों को बाहरी करार दिया गया, जबकि बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों का अनुचित आतिथ्य-सत्कार किया गया.”

इसके साथ ही सुवेंदु ने पिछली सरकारों के दौरान हजारों करोड़ रुपये अवैध तरीके से देश से बाहर भेजे जाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने साफ कहा कि राजनीतिक सत्ता बनाए रखने के लिए भाषाई और धार्मिक मतभेदों का इस्तेमाल किया गया. भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए सुवेंदु ने कहा उनकी सरकार किसी को भी वित्तीय गड़बड़ी के मामले में रियायत नहीं देगी. उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top