भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चीराचास में सामूहिक रूप से की चित्रगुप्त की पूजा




सिटी रिपोर्टर | बोकारो चीराचास स्थित कायस्थ महापरिवार की ओर से उत्सव वाटिका में भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। कार्यक्रम में डीसी अजय नाथ झा शामिल हुए। मुख्य अतिथि अभय रंजन श्रीवास्तव तथा गेस्ट ऑफ ऑनर सीएस डॉ. एबी प्रसाद उपस्थित रहे। बोकारो व खरसावां जिला सीएसआर जयशंकर जयपुरिया ने भी भगवान चित्रगुप्त के दर्शन किए। कायस्थ समाज में चित्रगुप्त पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन कलम और दवात की पूजा की जाती है। कलम को ज्ञान, शिक्षा और कर्म का प्रतीक माना जाता है। सामूहिक पूजा के बाद प्रसाद वितरण और दोपहर में खिचड़ी महाभोग का आयोजन हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top