भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची के इस मंदिर को कहा जाता है फास्ट ट्रैक कोर्ट, बड़े-बड़े...


Last Updated:

झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड स्थित मां बगलामुखी मंदीर एक बहुत ही शक्तिशाली शक्तिपीठ है. यहां पर आपको गुरुवार को खासतौर पर काफी भीड़ देखने को मिलेगी. लोग हाथों में दिया लेकर आरती करते हैं और अब मन्नत मांगते हैं. कहा जाता है पूरे दिल से जो मन्नत मांग

ख़बरें फटाफट

शिखा श्रेया/रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड स्थित मां बगलामुखी मंदीर एक बहुत ही शक्तिशाली शक्तिपीठ है. यहां पर आपको गुरुवार को खासतौर पर काफी भीड़ देखने को मिलेगी. लोग हाथों में दिया लेकर आरती करते हैं और अब मन्नत मांगते हैं. कहा जाता है पूरे दिल से जो मन्नत मांगते हैं वह जरूर पूरी होती है. सिर्फ आम नहीं बल्कि बड़े-बड़े राजनेता भी यहां पर हाजिरी लगाने आते हैं. यहां के स्थानीय निवासी संजय बताते हैं, मैं यहां पर 30 साल से अधिक समय से हूं मंदिर की सेवा करता हूं और यहीं बगल में मेरा खुद का बहुत बड़ा दुकान भी है. यह मंदिर बहुत साल पुराना है कहना मुश्किल है कितना साल पुराना होगा और इस मंदिर को फास्ट ट्रैक कोर्ट कहा जाता है. वह इसलिए क्योंकि कोर्ट कचहरी जो भी मसला है आप यहां पर जाकर हाजिरी लगाइए और फिर देखिए सालों साल पुराना केस कुछ दिनों में ही निपट जाएगा.

आगे बताते हैं, यहां पर वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आई थी पूजा अर्चना करने के लिए. शाम में पूजा अर्चना करके गई और दूसरे दिन सुबह में हेमंत सोरेन जेल से छूट गये. यहां के विधायक सीपी सिंह पिछले 25 साल से आ रहे हैं. सांसद संजय सेठ यहां लगातार हाजिरी लगाने आते हैं. तो बड़े-बड़े नेता लोग यहां पर हमेशा आते हैं.

हर चीज यहां का पीला चढ़ता
यहां की खास बात यह है कि आपके यहां पर हर चीज पीला देखने को मिलेगा. पीली चुनरी, हल्दी, पीला चावल, पीला लड्डू और बहुत लोग तो यहां पीले कपड़े पहन कर ही आते हैं. जो भी चढ़ेगा सब पीला, दिया बाती भी पीला ही जलाई जाती है. इन्हीं सब चीजों को आप पुजारी को देंगे और पुजारी पूजा करके आपको प्रसाद के रूप में यह सब लौटा देते हैं.

दूसरे जिले से भी आते हैं लोग
यहां पर सिर्फ रांची के लोग नहीं बल्कि रामगढ़ और आसपास के जिले के भी लोग आते हैं, दूर-दूर से आते हैं. खासतौर पर लोग अपने दुश्मन से मुक्ति के लिए यहां माँ से मन्नत मांगते हैं पीली चुनरी बांधकर. यहां पर आने का काफी अच्छा समय सुबह के 7:00 बजे और शाम के 7:00 है, रात 8:00 बजे के बाद मंदिर बंद हो जाती है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top