भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिवंगत निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मृत्यु के बाद न्याय की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नया मोड़ पर कैंडल मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष गिरजा देवी के नेतृत्व में आयोजित मार्च में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत निशा भगत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष गिरजा देवी ने कहा कि एक आदिवासी बेटी की दुखद मौत अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। निशा भगत को न्याय मिलना चाहिए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार कठोर सजा दी जानी चाहिए। कहा कि झारखंड की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। भाजपा महिला मोर्चा इस न्याय की लड़ाई में निशा भगत के परिवार और समाज के साथ मजबूती से खड़ा है। कैंडल मार्च के माध्यम से महिला मोर्चा ने सरकार और प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करने तथा दोषियों को जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा करने की मांग की। कार्यक्रम में जिला मंत्री एंजेला सिंह, डॉ. परिंदा सिंह, विभीषण सिंह, बबिता देवी, प्रीति गुप्ता, देववंती शर्मा, अंजू देवी, मनीषा टोप्पो, तालो सोरेन, बड़की सोरेन, कैटरीना टोप्पो, सरोज तिर्की, पुनिता प्रजापति, राधा देवी, भानु प्रताप सिंह, ब्रज दुबे, विशाल गौतम, जितेंद्र गोस्वामी, राजेश घोषाल, प्रकाश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top